ताज़ा ख़बरें

अयोध्या में राम मंदिर शुभारंभ के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में महापौर द्वारा राम मंदिरों में पोशाक एवं प्रसादी का होगा वितरण,

खास खबर..

अयोध्या में राम मंदिर शुभारंभ के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में महापौर द्वारा राम मंदिरों में पोशाक एवं प्रसादी का होगा वितरण,
आज रात्रि में भवानी माता मंदिर में भगवान श्री राम की होगी महाआरती,

खंडवा ।। सैकड़ो वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में विशाल राम मंदिर की स्थापना 1 वर्ष पूर्व धार्मिक अनुष्ठान के साथ की गई, देश ही नहीं विश्व भर में मंदिर निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की गई, सभी शहरों एवं ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित हुए, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के द्वारा खंडवा शहर के सभी राम मंदिरों में भगवान की पोशाक एवं प्रसादी का वितरण किया जावेगा, एवं रात्रि 8:00 बजे भवानी माता मंदिर परिसर स्थित राम मंदिर में महाआरती की जाएगी, सभी धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध है कि शनिवार को अधिक से अधिक संख्या में श्री राम मंदिर के दर्शन पूजन कर इस अवसर को भव्य बनाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!