
रिपोर्टर= भव्य जैन
पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा जिले के उन सभी माता-पिता को सचेत किया है जिनके बच्चे नाबालिक है, या बालिक होते हुए हेलमेट पहने बिना, या बिना लर्निंग लाइसेंस के दो पहिया वाहन चलाते हैं तो उन पर निश्चित रूप से चालानी कार्यवाही की जाएगी।
आज से 3 दिन तक पुलिस विभाग द्वारा नगर में अनाउंसमेंट के माध्यम से सभी माता-पिता को सूचित किया जाएगा कि वह अपने नाबालिक एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले अपने बच्चों को वाहन चलाने ना दे।
साथ ही जो भी बाइक राइडर्स है जो कि नगर के बाज़ार में, स्कूल, कॉलेज के पास में तेज गति से अपना वाहन चला कर लोगों को एवं छात्र-छात्राओं को परेशान करते हैं उन पर भी चालानी कार्यवाही की जाएगी।










