ताज़ा ख़बरें

रायगढ़ – सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई यात्री बस! पहिये के नीचे आई सामने सीट पर बैठी महिला, मौके पर मौत! सामारूमा गांव के पास हुई घटना…

रायगढ़ - पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सामारूमा गांव के पास रायगढ़ से कुनकुरी जा रही सितारा बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।

 

रायगढ़ – सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई यात्री बस! पहिये के नीचे आई सामने सीट पर बैठी महिला, मौके पर मौत! सामारूमा गांव के पास हुई घटना…

संवाददाता – रमेश चौहान ✍️….

रायगढ़ – पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सामारूमा गांव के पास रायगढ़ से कुनकुरी जा रही सितारा बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला शीशा टूट गया, जिससे सामने की सीट पर बैठी महिला उछलकर बस के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सितारा बस जशपुर जिले के कुनकुरी जाने के लिए रायगढ़ से 6:00 निकली थी। जो पूंजीपथरा के आगे सामारुमा गांव के पास पहुंची थी, तभी बस चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे ठोकर मार दी। रफ्तार तेज होने की वजह से सामने सीट पर बैठी महिला उछलकर नीचे गिर गई, और बस के नीचे आ गई। बस के अगले पहिए में दबने से महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय अभिनता साय (पति चंद्रशेखर साय), निवासी उड़ीसा के रूप में हुई है।
हादसे के बाद ड्राइवर फरार
घटना के तुरंत बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगातार हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में सड़क किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!