ताज़ा ख़बरें

रायगढ़ – तमनार पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त, आरोपिया गिरफ्तार !

रायगढ़ - तमनार घर मे गांजा बेच रही महिला को तमनार पुलिस ने पकड़ा है। मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त किया गया है।

रायगढ़ – तमनार पुलिस की गांजा रेड कार्रवाई : मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त, आरोपिया गिरफ्तार !

संवाददाता – रमेश चौहान ✍️……

रायगढ़ – तमनार घर मे गांजा बेच रही महिला को तमनार पुलिस ने पकड़ा है। मकान तलाशी में 1.828 किलो गांजा जब्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला के खिलाफ कार्यवाही की गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,कल थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना के मुताबिक, आरोपिया खिरमती साहू निवासी तमनार अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही थी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मी और गवाहों की मौजूदगी में आरोपिया के घर की तलाशी ली, जिसमें उसने पलंग के नीचे प्लास्टिक की पॉलिथीन में गांजा छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। बरामद गांजा का वजन 1.828 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7500 है। पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि वह इसे अवैध बिक्री के लिए रखी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया और आरोपिया के खिलाफ धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने किया। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक नरसिंग यादव, प्रधान आरक्षक उषारानी तिर्की, आरक्षक पुरूषोत्तम सिदार, अनूप मिंज और पुष्पेंद्र सिदार की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया। तमनार पुलिस की कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर सख्ती से रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!