ताज़ा ख़बरें

मंडी व्यापारी संघ के आवेदन पर मण्डी में बुधवार को निलामी का अवकाश रहेगा,

खास खबर

मंडी व्यापारी संघ के आवेदन पर मण्डी में बुधवार को निलामी का अवकाश रहेगा,

मंडी सचिव ने किसानों से 4 दिसंबर को मंडी बंद होने के कारण अपनी ऊपज ना लाने का अनुरोध किया है,

खंडवा।। बांग्लादेश की निरंकुश सरकार के विरोध में हिंदू संगठन द्वारा 4 दिसंबर को विशाल प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर मंडी में खरीदी करने वाले व्यापारियों द्वारा दिए गए पत्र के अनुरूप 4 दिसंबर बुधवार को मंडी बंद रहेगी, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंडी सचिव ओ.पी. खेड़े द्वारा समस्त किसानों बंधुओं को सूचित किया गया है कि मण्डी व्यापारी संघ केता विक्रेता संघ खण्डवा के आवेदन 2 दिसंबर के अनुसार अनुसार बांग्लादेश के प्रताड़ित हिन्दुओं के समर्थन में एवं बांग्लादेश की निरंकुश सरकार के विरोध में खण्डवा शहर मैं निकलने वाली रैली धरने एवं ज्ञापन का कार्यकम हिन्दु समाज द्वारा 4 दिसंबर को रखा गया है। उक्त धरना ज्ञापन एवं विशाल रैली के कार्यकम में अनाज एवं कपास के समस्त व्यापारी तथा उनके समस्त कर्मचारी समग्र हिन्दु समाज, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के आव्हान परं सम्मिलत रहेगें, इस कारण अनाज एवं कपास मण्डी में 4 दिसंबर बुधवार को खण्डवा मण्डी में अनाज एवं कपास निलाम कार्य बंद रहेगा, सचिव ओ.पी.खेड़े द्वारा किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि बुधवार को अनाज एवं कपास मण्डी में निलाम कार्य बंद रहेगा, किसान बंधु असुविधा से बचने हेतु अपनी कृषि उपज अनाज एवं कपास मण्डी प्रागंण खण्डवा में ना लावे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!