ताज़ा ख़बरें

बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में सर्व हिंदू समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सोंपा जाएगा ज्ञापन,

खास खबर

बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में सर्व हिंदू समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सोंपा जाएगा ज्ञापन,

उत्कृष्ट विद्यालय से दोपहर 1:00 बजे सर्व हिंदू समाज की निकलेगी विशाल रैली,

खंडवा।। सर्व हिंदू समाज के द्वारा बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में 4 दिसंबर को एक भव्य रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा इस आयोजन को धार्मिक, आध्यात्मिक, समाजिक, व्यापारिक, व्यावसायिक, राजनीतिक एवं स्वयंसेवी संगठनों का समर्थन प्राप्त है,कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र चौहान , माधव झा ने बताया बताया कि इस आयोजन में जिले भर से हजारों लोग सम्मलित होंगे,बांग्लादेश में वर्तमान में हिंदुओं पर जो अत्याचार चल रहे हैं, वे न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि इनसे हमारी साझा सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्य भी आहत हो रहे हैं। इन घटनाओं में हजारों हिंदू परिवारों को विस्थापित किया गया है और उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया है। उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमले किए जा रहे हैं, जो न केवल बांग्लादेश के संविधान और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि हमारे समग्र मानवता के लिए भी एक खतरा हैं। यह केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह हमारी साझा सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक अस्मिता और पारस्परिक सम्मान पर भी हमला है।खंडवा जिले का सर्व हिंदू समाज आशा करते हैं कि भारत सरकार इस विषय में सकारात्मक हस्तक्षेप करेगी और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएगी, इसी उद्देश्य से खंडवा में बुधवार 4 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे सर्व हिंदू समाज जिला खंडवा द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस हेतु पूरे खंडवा जिले के सर्व समाज के हजारों की संख्या में लोग रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान , खंडवा में एकत्रित होंगे एवं रैली के रूप में चलते हुए शेर चौराहा, जलेबी चौक बजरंग चौक, कहारवाडी, अग्रसेन चौराहा , रेलवे स्टेशन के सामने से बांबे बाजार ,केवलराम चौराहा ,घंटाघर होते हुए नगर निगम चौराहा पहुच कर महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे,इस प्रदर्शन हेतु कई व्यापारिक एवं व्यवसायिक संगठनों ने व्यापार बंद रखने की भी घोषणा की है। सभी हिंदू समाज से अनुरोध की रैली में शामिल होकर बांग्लादेश के हिंदुओं का समर्थन करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!