ताज़ा ख़बरें

खंडवा में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रूधि-देशगांव के साथ ही एक और बाईपास की अति आवश्यकता है

बाईपास और खंडवा में बटालियन खुले इस हेतु अनुरोध पत्र सुनील जैन ने सांसद श्री पाटिल को सोंपा,

खंडवा में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रूधि-देशगांव के साथ ही एक और बाईपास की अति आवश्यकता है,

बाईपास और खंडवा में बटालियन खुले इस हेतु अनुरोध पत्र सुनील जैन ने सांसद श्री पाटिल को सोंपा,

खंडवा ।। शहर में रिंग रोड बायपास की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इंदौर-इच्छापुर हाइवे से देशगांव-रूधि तक बायपास रोड तो बन रहा है, लेकिन इंदौर रोड छैगांव से हरसूद रोड तक बायपास के लिए अब तक कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है, आशीर्वाद यात्रा में खंडवा आए राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंच से रूधि-डुल्हार बायपास की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराने की घोषणा की थी, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस बायपास मार्ग के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को कुछ वर्ष पूर्व लोक निर्माण द्वारा बनाए गए एस्टीमेट व मांग पत्र सोंपकर इस बाईपास की स्वीकृति का अनुरोध किया था, रविवार को संसद ज्ञानेश्वर पाटिल के खंडवा आगमन पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी ने जहां खंडवा को संभाग बनाने की मांग रखी वहीं समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने सांसद श्री पाटिल को 2018 में स्वीकृत बटालियन और 2022 में बजट में सम्मिलित बाईपास को लेकर अनुरोध पत्र विधायक कंचन मुकेश तनवे,महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना विधायक छाया मोरे जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल की उपस्थिति में सोंपा, इस बायपास के बनने से शहर में भारी वाहनों के यातायात का दबाव कम होगा। इंदौर-इच्छापुर फोरलेन हाइवे से खंडवा के लिए दो बायपास मार्ग प्रस्तावित है। पहला रूधि-देशगांव रोड पर निर्माणाधीन है। इसके तहत देशगांव से रूधि तक 28.68 किमी सडक़ बन रही है। यह रोड आगे खंडवा-बैतूल हाइवे से जुड़ रहा है, लेकिन बुरहानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए इस रोड की कनेक्टिविटी नहीं है। जिसके चलते बैतूल-हरदा से आने वाले बुरहानुर-महाराष्ट्र के लिए भारी वाहनों को खंडवा शहर से होकर ही गुजरना पड़ेगा। वर्तमान में खंडवा शहर पहले ही भारी वाहनों का दबाव झेल रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की देशगांव-रूधि बायपास को बुरहानपुर के लिए इंदौर-इच्छापुर हाइवे से डुल्हार में जोड़ा जाना है। इस बाईपास के लिए 6 सितंबर 2023 को केंद्रीय परिवहन मंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मंच के माध्यम से की थी। कंसलटेंट सर्वे के बाद तैयार होगी रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सर्वे करवाकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराना है, इस रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि बाईपास इंदौर रोड से रूधि-मार्ग पर कितने गांव आएंगे, कौन सा रूट रहेगा, मार्ग में कितनी सरकारी और कितनी निजी जमीन आ रही है। इसके आधार पर रूधि-डुल्हार मार्ग की डीपीआर तैयार की जाएगी। निजी जमीनों के अधिग्रहण, मुआवजा की नीति तैयार होगी, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा वर्ष 2021-22 में खंडवा बाईपास को लेकर प्रयास किए गए थे, और लोक निर्माण विभाग द्वारा एस्टीमेट बनाकर लोक निर्माण विभाग पश्चिम परिक्षेत्र इंदौर से भोपाल स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया था इस एस्टीमेट में 27 खंडवा बाईपास के लिए नहल्दा,भंडारिया कृषि कृषि महाविद्यालय के बीज केंद्र, अमरावती रोड राज्य मार्ग क्रमांक 50 टीटिया जोशी, लोहारी,बड़गांव गुर्जर सिरपुर, कोरगला, छैगांव देवी तक कुल लंबाई 23.50 किलो मीटर प्रस्तावित एस्टीमेट में की गई थी, जिसमें दो बड़े पुल एवं कुछ छोटी पुलियाओं के साथ पुरानी पुलियाओं का चौड़ीकरण प्रस्तावित था,एस्टीमेट के अनुसार प्राक्कलन राशि 14973.33 करोड़ निर्धारित थी, इस राशि का प्रकरण तैयार कर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग इंदौर के पत्र क्रमांक 2209 दिनांक 28 मई 2022 द्वारा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग भोपाल को प्रेषित किया जा चुका है जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति अपेक्षित है, उस वर्ष के बजट में कमी के कारण आज भी खंडवा बाईपास की फाइल भोपाल स्तर पर पेंडिंग है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि, रूधि-देशगांव मार्ग का कार्य तेजी से चल रहा है, शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने के लिए यह बाईपास खंडवा के लिए काफी जरूरी है, दोनों बाईपास यदि बन जाते हैं तो जिला मुख्यालय खंडवा में भारी वाहनों का आवागमन कम होगा, दुर्घटनाएं नहीं होगी एवं यातायात घनत्व भी कम हो जाएगा,

तेजी से चल रहा रूधि-देशगांव बायपास का काम,

देशगांव से रूधि तक 28.68 किमी फोरलेन का काम अक्टूबर 23 में शुरू हो चुका है। इसकी लागत 521.21 करोड़ की है। इस फोरलेन पर 15 गांव आ रहे हैं। इंदौर-इच्छापुर से बैतूल को जोडऩे वाले रूधि-देशगांव बायपास में कई जगह रेलवे लाइन भी आ रही है। परियोजना निदेशक एनएचएआइ आशुतोष सोनी ने बताया कि देशगांव-रूधि बायपास पर दो बड़े रेल ओवर ब्रिज, 4 माइनर ब्रिज और 12 अंडरपास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल 20 स्ट्रक्चर का काम चल रहा हे, रूधि-देशगांव बायपास का काम तेजी से किया जा रहा है, जिसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!