अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

रिश्ते हुए शर्मसार ; दो कलयुगी भाइयों ने बहन के साथ किया बलात्कार।

पिथौरागढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के थल क्षेत्र में दो भाइयों ने 13 साल की नाबालिग बहन का रेप किया। बहन के प्रेग्नेंट होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पीड़िता के फुफेरे भाई लगते हैं। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की उम्र 18 और 21 साल है।पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल का नाबालिग पीड़िता को अचानक से उल्टी हुई, जिसके बाद उसकी और तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि 13 साल की नाबालिग लड़की पांच महीने की गर्भवती है। डॉक्टर ने जब ये बात परिजनों को बताई तो उनके भी होश उड़ गए। इसके बादज पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत की। परिजनों की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पीड़िता का बुआ का लड़का गर्मियों की छुट्टी में गांव आया था, उसी ने अपनी छोटी मासूम बहन के साथ बहला फुसलाकर रेप किया। इसके बाद आरोपी के दूसरे भाई ने भी कई महीनों तक मासूम बहन का रेप किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने डर के मारे ये बात किसी से नहीं बताई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!