Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

भारत सरकार/राज्य सरकार के सहयोग से मिशन शक्ति के अंतर्गत ई रिक्शा ट्रेंनिग सम्पन्न-

भारत सरकार/राज्य सरकार के सहयोग से मिशन शक्ति के अंतर्गत ई रिक्शा ट्रेंनिग सम्पन्न-

दिनाँक- 16/6/2024 हेमवती नंदन बहुगुणा पी जी कालेज लालगंज प्रतापगढ़ में ई रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर लड़कियों द्वारा ई रिक्शा, ड्राइवर लाइसेंस, बेंको द्वारा ऋण, आदि बातों पर विशेष चर्चा हुई। आपको बताते चलें कि यह योजना सरकार द्वारा बालिकाओं को स्वालम्बी बनाने एवं आत्म सम्मान की रक्षा करने हेतु चलाई जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोर्डिनेटर श्री अमित मिश्र ने बताया के इस कार्यक्रम का संचालन युपिकोन संस्थान के सहयोग से लड़कियां ई रिक्शा ड्राइवर बन रही है।सरकार प्रशिक्षण के तुंरन्त बाद इन्हें फ्री लाइसेंस एवं जीविकोपार्जन हेतु तीन से5 लाख तक की सहयोग राशि सस्ते व्याज दर पर उपलब्ध कराएगी।होनहार एव वुद्धिजीवी बालिकाएं इस योजना का लाभ भर पूर ले रही है।समापन कार्यक्रम में बोलते हुए प्रोफेसर डॉ शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने सभी होनहार एव जुझारू लड़कियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि – लड़कियों को आज के आधुनिक समय में पूर्ण स्वावलंबी बनना बहुत आवश्यक है। देश की शान हैं बेटियां । इस ट्रेंनिग से 124 बालिकाओं को लाभ हो रहा है। प्रशिक्षण कार्य में सहयोगी – विलेज इंडिया कल्याण संस्थान के निदेशक श्री विकास सिंह, एवं प्रशिक्षण देने वाले- आलोक, प्रियंका, भूमिका, अल्फिया, आकृति आदि के साथ सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार मौजूद रहे। उक्त सूचना कालेज जनसूचनाधिकारी डॉ फणीन्द्र नारायण मिश्र ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!