Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अब व्हाट्सएप पर शिकायतें सुनेंगे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, अलग-अलग कंप्लेन के लिए 5 नंबर किया जारी।

अब व्हाट्सएप पर शिकायतें सुनेंगे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, अलग-अलग कंप्लेन के लिए 5 नंबर किया जारी।

मध्याह्न भोजन से जुड़ी शिकायत

 

अगर मध्याह्न भोजन से जुड़ी शिकायतें हैं तो आप 9229206203 पर कॉल कर सकते हैं। MDM की गुणवत्ता, थाली की कमी, किचेन शेड, गैस चूल्हा, शुक्रवार को अंडा और मौसमी फल का नहीं मिलना, किचन की साफ-सफाई से जुड़ी शिकायत सुनी जाएगी।

 

शिक्षा से जुड़ी शिकायत के लिए इस नंबर पर करें कॉल

 

शिक्षा से जुड़ी शिकायतों के लिए 9229206202 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर स्कूल का समय से नहीं खुलने, शिक्षक और हेडमास्टर के देर से आने, रूटीन के मुताबिक क्लास नहीं चलने, PTM का आयोजन, लैब और कंप्यूटर लैब आदि की समस्या, खेल सामग्री की अनुपलब्धता आदि की शिकायत सुनी जाएगी।

 

स्कूल की आधारभूत संरचना को लेकर शिकायत

 

अगर किसी शिकायतकर्ता के पास स्कूल की आधारभूत संरचना को लेकर शिकायत है तो वे व्हाट्सअप 9229206201 नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज के करा सकते हैं। इस नंबर पर आम लोग स्कूल पंखे, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, बेंच-डेस्क की कमी, शौचालय की कमी, पेयजल संकट, बिजली कनेक्शन, चाहरदीवारी की कमी से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं।

 

कॉलेज और विश्वविद्यालय से जुड़ी शिकायत के लिए यहां करें कॉल

 

कॉलेज और विश्वविद्यालय से जुड़ी शिकायत के लिए 9229206204 इस नंबर पर कॉल करें। शिक्षा अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज से जुड़ी शिकायत के लिए अलग नंबर का प्रयोग करेंगे। यह बिल्कुल अलग होगा। 9229206205 नंबर पर बच्चों की साइकिल, पोशाक, छात्रवृति, किताब-कॉपी समेत अन्य तरह की शिकायत सुनी जाएगी। आम लोग इस नंबर का प्रयोग करेंगे।

——————-

Er sabbir alam barsoi

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!