Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

विदिशा-जन सुनवाई में कलेक्टर द्वारा तुरंत समाधान

रिपोर्टर -प्रकाश चंद मिश्रा
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज विदिशा
*कलेक्टर द्वारा जन सुनवाई में तुरंत समाधान किया गया*
जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर श्री वैद्य ने दिव्यांग आवेदक की समस्या का मौके पर ही निराकरण किया
दिव्यांग आवेदक श्री लाल सिंह को 1 घंटे में मिली ट्राय साइकिल

जनसुनवाई कार्यक्रम में व्यक्तिगत समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग आवेदक श्री लालसिंह अहिरवार की समस्या का कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने मौके पर ही निराकरण किया है। मौके पर ही समस्या का निराकरण हो जाने पर आवेदक प्रसन्नचित मुद्रा में घर की ओर रवाना हुआ। कलेक्टर श्री वैद्य ने दिव्यांग आवेदक की समस्या को त्वरित संज्ञान में लिया और मौके पर ही निर्देश देकर ट्राय साइकिल प्रदाय कराने के कार्य को पूर्ण कराया है।

कलेक्टर श्री वैद्य आज मंगलवार से प्रारंभ हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित सभाकक्ष में आवेदकों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान कुरवाई के ग्राम घोसुआ निवासी दिव्यांग आवेदक श्री लालसिंह अहिरवार ट्राय साइकिल दिलाए जाने की समस्या लेकर कलेक्टर श्री वैद्य के पास पहुंचे। कलेक्टर श्री वैद्य ने आवेदक की समस्या सुनकर मौके पर ही जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन को निर्देश दिए और सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांग आवेदक श्री लाल सिंह अहिरवार को ट्राय साइकिल उपलब्ध कराई।

कलेक्टर व एसपी ने ट्रायसाइकिल सौंपी –
जनसुनवाई कार्यक्रम में महज एक घंटे में ही दिव्यांग आवेदक श्री लाल सिंह अहिरवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ही कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने ट्राई साइकिल प्रदाय की। कलेक्टर की पहल पर कुछ घंटे में ही ट्राई साइकिल मिल जाने पर आवेदक ने प्रसन्नचित मुद्रा में धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!