श्रमजीवी पत्रकार संघ के मक्सी ब्लॉक का कार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न
मक्सी निप्र:-श्रमजीवी पत्रकार संघ मक्सी का कार्ड वितरण समारोह एवं वार्षिक बैठक का आयोजन श्री राम मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मनोज जैन, विशेष अतिथि मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ,विशिष्ट अतिथि में लायंस क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर, मक्सी थाने के सब इंस्पेक्टर घनश्याम बैरागी, एवं पूर्व पत्रकार साथी एवं वरिष्ठ समाजसेवी शरद रावल मक्सी ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवडा रहे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को अतिथि द्वारा कार्डों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ शाजापुर के जिला अध्यक्ष मनोज जैन ने जिले में संगठन के बढ़ते स्वरूप और साथियों की सक्रियता का वर्णन करते हुए कहा कि हमारा संगठन प्रदेश का एक मात्र संगठन है जो लगातार पत्रकारों के हित के लिए कार्य कर रहा है । संगठन का ही प्रयास है जो आज सरकार ने इतनी मांगे मानी है। शेष बची मांगो के लिए संगठन डट कर खड़ा है । हम सदैव अपने पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिला आगे बढ़ते रहे है । श्रमजीवी पत्रकार संघ , प्रदेश स्तर पर पत्रकारों के हितों के लिए खड़ा रहा है हम सदैव उनकी नीति का समर्थन करते रहे है। पत्रकारों को अधिमान्यता ,पत्रकार बीमा योजना आदि का लाभ लेना चाहिए।
विशेष अतिथि थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मक्सी ब्लॉक इकाई पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में धार्मिक क्षेत्र में एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी श्रेष्ठ कार्य नगर व क्षेत्र में करती है । निश्चित ही समाज के हर तबके को लेकर कार्य करने की सोच सराहनी है ।
पूर्व पत्रकार एवं समाज सेवी शरद रावल ने कहां की वर्तमान दौर में पत्रकारिता के स्वरूप में बहुत ही परिवर्तन हो गया है । पत्रकार संघ के कार्यक्रम में सभी की एकता को देखकर मन प्रसन्न है । इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। लायन्स क्लब अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर ने कहा की नगर के पत्रकारों की पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक,संस्कृतिक व लायन्स क्लब के आयोजनों में भी सहयोग रहता है। इसके लिए मे सभी पत्रकारो को धन्यवाद देता हु । मक्सी थाने के सब इंस्पेक्टर घनश्याम बैरागी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकार शासन, प्रशासन एवं समाज का महत्वपूर्ण अंग है। आगामी 1 जुलाई से प्रशासनिक धाराओं में आमूलचूल परिवर्तन होने जा रहा है। जिसको पत्रकारों के द्वारा समाचारो के माध्यम से जनता को सही जानकारी दी जा सकती है। कार्यक्रम श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता हम सब पत्रकारों को मिलकर कार्य करना चाहिए और हर खबर से यहां संदेश देना चाहिए जो समाज एवं राष्ट्रीय हित की बात करें उसे ही चौथा स्तंभ कहते हैं जिसके आज हम कलमकार के रूप में श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठन के रूप में कार्य करें
बैठक के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा, भरत पटेल, शहजाद खाॅन, इकबाल खाॅन, यासीन खान, शाकीर खाॅन, पिंटू जैन, इशहाॅक खाॅन, अर्पित परमार, अनिल खमोरा, डॉ सुरेश गुर्जर प्रमोद परिहार, संजय राठौर करण मालवीय, दीपक पटेल नितेश जैन ,फोटोग्राफर प्रवीण भावसार ,शिवा लोधी, भरत सैनी, विशाल लोधी, सुनील मालवीय, भरत परमार,रामेंद्र पटेल ,मोहित भावसार,रवि सांक्लिया संजय सवनेर ,राहुल पटेल, तेजपाल राणा,संतोष सूर्यवंशी, सूचना संकलन के राहुल जाट, मोहन लाल लोधी ,कान्हा पांचाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य शहजाद खान ने किया एवं कार्यक्रम के पश्चात साहभोज का आयोजन भी किया गया । सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकार साथियों का आभार श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा ने माना ।
डायल 112 (FRV) ने तत्परता दिखाकर भटके दो बालकों को परिजनों से मिलाया
6 hours ago
राजीव गांधी की जयंती पर पंधाना में कांग्रेसजनों ने किया नमन, चित्र पर माल्यार्पण कर उनके किए गए कार्यों को किया याद
7 hours ago
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने गांधी भवन में दी श्रद्धांजलि, आशा धाम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
7 hours ago
*सद्भावना मंच ने राजीव गांधी की जयंती पर किया विशिष्ट आयोजन*
7 hours ago
संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का कलश भोपाल से पहुंचा खंडवा।
7 hours ago
125 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याण उत्सव मनाया।
7 hours ago
*भारतीय जनता पार्टी की विधायक, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने स्वान बंध्याकरण को लेकर दी प्रतिक्रिया*
7 hours ago
भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर अभिषेक शांति धारा के साथ चढ़ाया गया लाडू।
8 hours ago
*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*
8 hours ago
खंडवा पुलिस द्वारा जिले कि समस्त न्यायालय मे विचाराधीन प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु लगातार अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर गवाहो को समय पर न्यायालय मे उपस्थित करवाकर लगातार निराकरण करवाये जा रहे है।