कौशांबी में बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की सभा में शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। सभा स्थल के पास पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को रुपए बांटे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश राय ने चायल के SDM को जांच के बाद FIR कराने का निर्देश दिया है। पार्टी प्रत्याशी ने इस संबंध मे कुछ भी कहने से इनकार किया है।
2,502 Less than a minute











