मलोट, 11 मार्च (ज्ञान साहनीडी ऐ वी कालेज मलोट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया )- युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र श्री मुक्तसर साहिब के सहयोग से डीएवी कॉलेज मलोट में प्रिंसिपल श्री सुभाष के नेतृत्व में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जसबीर कौर एवं डॉ. विनीत कुमार के दिशा निर्देशों के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिन हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां महिलाओं को पुरुषों के साथ समान अवसर दिए जाएं। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। कॉलेज में इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए कॉलेज की छात्राओं की नारी शक्ति फिटनेस रन के तहत 500 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। जिसमें कॉलेज की लगभग 70 छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना था। इस दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार भी दिये गये। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री प्रिंस बंसल की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा परिवहन बसों की विशेष सघन चेकिंग अभियान प्रारंभ, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 30 वाहन चालक के खिलाफ की गई कार्यवाही
9 hours ago
रीवा में हुई दुखद घटना एवं साधु संतों की सुरक्षा हेतु सोमवार को सकल जैन समाज की शांतिपूर्ण मोन रैली।
11 hours ago
मिट्टी की मूर्तियां बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
11 hours ago
26 डिग्री पर चलाएं एयर कंडीशनर, और बचाएं 30 प्रतिशत तक बिजली , विद्युत कंपनी की उपभोक्ताओं को सलाह
21 hours ago
धर्म स्थान मंदिरों की सुरक्षा करना पुलिस प्रशासन के साथ हमारा भी दायित्व है, ,,विधायक कंचन तन्वे,,
21 hours ago
खंडवा को मिली नई सौगात: जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक ट्रेन अब स्थायी, यात्रियों को मिलेगा सामान्य किराए का लाभ।
21 hours ago
*महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का किया सघन निरीक्षण*
23 hours ago
यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा परिवहन बसों की विशेष सघन चेकिंग अभियान प्रारंभ, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 30 वाहन चालक के खिलाफ की गई कार्यवाही
24 hours ago
कथा की प्रचार समिति द्वारा कथा कवरेज के न्यूज़ पेपर दीदी कृष्ण प्रिया जी को सौंपे।
24 hours ago
सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीतो जाॅब इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बेरोजगार युवाओं का हुआ पंजीयन।