Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दिल्ली से नाइजीरियन को 32 ग्राम चिट्टे समेत दबोच लाई नाहन पुलिस

दिल्ली से नाइजीरियन को 32 ग्राम चिट्टे समेत दबोच लाई नाहन पुलिस, बैकवर्ड लिंकेज में सफलता

नाहन, 01 मार्च : 20 फरवरी को नशा कारोबार के एक मामले के बैकवर्ड लिंकेज (backward linkage) में सिरमौर पुलिस के हाथ नाइजीरियन (nigerian) चढ़ा है। देश की राजधानी दिल्ली में नाइजीरियन के ठिकाने पर दबिश देकर खाकी ने 32 ग्राम चिट्टा (Heroin) भी बरामद किया है।
मामला, 20 फरवरी को शुरू होता है। हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर कालाअंब में सप्लायर (Drug Supplier) ने ठिकाना बनाया हुआ था। पुलिस ने रोशन लाल उर्फ विक्की डॉन को 22.92 ग्राम चिट्टे के साथ खजूरना पुल से काबू किया गया था, जो कालाअंब के शैक्षणिक संस्थानों में भी नशीले पदार्थों का सप्लायर था। कब्जे से 960 नशीले कैप्सूल भी बरामद किए गए थे। सोलन पुलिस (Solan Police) की तर्ज पर सिरमौर पुलिस ने भी बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने का निर्णय लिया।
तस्करों की जड़ तक पहुंचने के मकसद से डीएसपी (DSP) रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) का गठन किया गया। एसआईटी को हरियाणा के अंबाला से रोशन लाल को चिट्टा सप्लाई करने वाले तेज प्रताप सिंह के ठिकाने का पता चला। एसआईटी ने तेज प्रताप सिंह को भी दबोच लिया। तेज प्रताप ने खुलासा किया कि वो चिट्टे की खेप को दिल्ली से एक नाइजीरियन से लेकर आता है।
एसआईटी ने दिल्ली में दबिश दी तो नाइजीरियन के कब्जे से 32.45 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया। अदालत ने नाइजीरियन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसआईटी में एसआई राजविंद्र सिंह, एएसआई कृष्ण भंडारी, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, रोहित कुमार, आरक्षी कपिल, विशाल व दिनेश शामिल थे।
ऐसा भी बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले रोशन लाल उर्फ विक्की डॉन ने पुलिस के एक मुखबिर की भी पिटाई की थी। एसपी रमन मीणा ने नाइजीरियन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!