Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

उप विकास आयुक्त डॉक्टर प्रीति का विदाई समारोह समाहरणालय स्थित विमर्श सभागार में संपन्न हुआ।

जिला अधिकारी ने कहा की इनका कार्यकाल सुचारू एवं निर्विवाद रहा।

सीतामढी बिहार संवाददाता रवि कुमार

उप विकास आयुक्त डॉक्टर प्रीति का विदाई समारोह आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभागार में संपन्न हुआ। मौके पर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, नए डीडीसी श्री मनन राम के साथ जिला स्तरीय सभी प्रशासनिक पदाधिकारी ,विभिन्न सेवाओं के पदाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रखंड विकास अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति के कार्यों की भूरी– भूरी प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने उनके कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ मिलनसार व्यक्तित्व वाले पदाधिकारी बताया।उन्होंने कहा कि इनका कार्यकाल सुचारू एवं निर्विवाद रहा। उन्होंने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जिलाधिकारी ने नए उप विकास आयुक्त श्री मनन राम का हार्दिक स्वागत भी किया।
विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें एक कर्मठ पदाधिकारी बताया और कहा कि प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन वे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करती थी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!