हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने बच्चे की लिए दूध लेने जा रही माँ को एक तेज़ रफ़्तार कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वही कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम शीशमहल रेलवे गेट निवासी महिला ज्योति उम्र 28 वर्ष रविवार रात को रेलवे के आईडब्ल्यूएस विभाग में चौकीदार पद पर तैनात अपने पिता साहब सिंह को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खाने का टिफन देने गई थी। ज्योति अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ वापस घर पहुँची, तो उसका पुत्र बिस्किट और दूध की ज़िद करने लगा। ज्योति अपने पुत्र को घर पर छोड़ दुकान से दूध लेने के लिए चली गई, रास्ते में एक तेज़ रफ़्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वहां गंभीर रूप से घायल हो गई, और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो गया। ज्योति को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर दुर्घटना के बाद से कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बता दें कि ज्योति की शादी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी से की थी। वर्तमान में ज्योति अपने मायके में रह रही थी।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र पर प्रहार: विभा पटेल
9 hours ago
*सदभावना मंच का आयोजन*
9 hours ago
*जन कल्याण शिविर के तीसरे दिवस 98 प्रतिशत आवेदनों का हुआ सफल निराकरण, यूसीसी हेल्प डेस्क पर नागरिकों ने दिए सुझाव*
9 hours ago
विधायक कंचन तनवे ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या दूर करने के लिए पंचायत को टैंकर प्रदान किये।
9 hours ago
समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रविन्द्र शेंडगे बने अध्यक्ष।
10 hours ago
खंडवा की स्वप्निल जैन और रुचि पाटिल ने भोपाल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा।
10 hours ago
रक्तदान जीवनदान जेसीआई खंडवा का सराहनीय अभियान।
10 hours ago
पार्टी कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्षो एवं वरिष्ठ जनों का हुआ स्वागत अभिनंदन।
14 hours ago
रेडक्रॉस सोसायटी जिला खंडवा द्वारा दादाजी स्वच्छता ग्रुप का सम्मान
16 hours ago
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना पदमनगर, कोतवाली एवं मोघट रोड थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ताजिया समिति के सदस्य के बीच बैठक आयोजित कर ताजिया,आलम, सवारी भ्रमण रूट निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।