तहसील की सभी सरकारी जमीने कब्जा मुक्त होनी चाहिये-जिलाधिकारी*
जनपद में कर करेत्तर, राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मती प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को वसूली के संबंध में नियमित रूप से बैठक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा की सभी एसडीएम अपने अपने तहसील क्षेत्र मे समस्त सरकारी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे उन्होने सख्त निर्देश दिया की सभी एसडीएम अपने स्तर पर बैठक करके तहसील को भूमाफिया विहीन बनाये। वसूली समीक्षा पर लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम से कम वसूली करने वाले अमीनो को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया उन्होने सख्त निर्देश दिया की वसूली के लिय आरसी को तहसील स्तर पर लम्बित ना रखे साथ ही अगली बैठक से पूर्व वसूली पर बेहतर परिणाम नजर आना चाहिये। जिलाधिकारी ने विभाग से प्राप्त लक्ष्यों को हर हालत मे निर्धारित अवधि मे पूर्ण करने हेतु विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों/लम्बित सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। डीएम ने कहा की राजस्व वसूली तथा अन्य संदर्भ को सीएम पोर्टल से जोड़ दिया गया है। जिससे जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है अतः राजस्व वसूली में तेजी लाएं। उन्होने राजस्व वाद जैसे धारा 67, धारा 116, धारा 80, धारा 24 आदि के निस्तारण मे तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें साथ ही अभियान चलाकर प्रर्वतन के माध्यम से मानक के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा सन्दीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी हापुड़, तहसीलदार गढ़, तहसीलदार हापुड़, जिला आबकारी अधिकारी, खनन अधिकारी, तथा अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहेे।
जैन समाज ने रक्षाबंधन मुनी रक्षा दिवस के रूप में मनाया।
12 hours ago
*राखी के धागे ने जोड़ा दिलों का रिश्ता, जिला जेल में भावुक हुईं विधायक कंचन तनवे*
13 hours ago
खण्डवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
13 hours ago
रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजारों में बढ़ाई निगरानी
13 hours ago
*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
13 hours ago
*सद्भावना मंच ने मुकेश के अमर गीत गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी*
22 hours ago
शक्कर के बढ़ते दाम और एथेनॉल नीति के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
1 day ago
*खण्डवा पुलिस को मिली सम्पत्ति संबंधी अपराधों में एक और सफलता, लूट करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में, लुटा गया सामान व नगदी कुल कीमती 34000/- रुपये का व मोटर सायकिल हुए जप्त*
1 day ago
जैन समाज द्वारा मुनी रक्षा दिवस के रूप में आज मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व।
1 day ago
भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बाजारों में सजी राखियों की दुकानें