ताज़ा ख़बरें

*थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 66 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जप्त*

खास खबर

*थाना मांधाता पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 66 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जप्त*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पुनासा श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मांधाता श्री अनोक सिंह सिंदिया के नेतृत्व में थाना मांधाता की टीम गठित की गई।

टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डुकिया जिल्हार के जंगल में, ओंकारेश्वर बैकवाटर क्षेत्र में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

मौके से आरोपी प्रकाश पिता मोहब्बत भील, निवासी जिल्हार, थाना मांधाता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 66 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, कीमती 6600/- रुपये जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

खण्डवा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। *इस सप्ताह कुल 92 प्रकरणों में 738.06 लीटर अवैध शराब कीमती 203680/- रूपये की जप्त की जाकर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई है।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!