खंडवा//पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास कायम रखने एवम शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों का रिकॉर्ड छाँटकर जिलाबदर कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी न्यायालय प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में कुल 12 बदमाशों के जिलाबदर प्रस्ताव भेजे गए। जिनमें थानों द्वारा समस्त कार्यवाहियां समय पर पूर्ण की जाकर 05 बदमाशों को जिला खण्डवा व सीमावर्ती जिलों से निष्कासित कराया गया, एक अन्य आरोपी को 1 लाख रुपए का बंधपत्र भरने के आदेश जारी किए हैं तथा 06 बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण विचाराधीन हैं।
कार्यवाही के तारतम्य में
(1) कल्लू उर्फ कलीम पिता गुलाम खॉ निवासी ग्राम खिराला थाना पंधाना
(2) आरोपी प्रफुल्ल उर्फ गज्जू पिता लखन केसनिया निवासी आई.टी.आई. के पीछे, थाना मोघट रोड
(3) आरोपी सद्दाम पिता हमीद शाह निवासी ग्राम बडखालिया हाल ग्राम छनेरा थाना हरसूद,
(4) आरोपी लल्ला उर्फ दुर्गाप्रसाद पिता अशोक कनाड़े निवासी छोटा अवार थाना पदमनगर
(5) आरोपी जाफर उर्फ झब्बु पिता रफिक टाउ निवासी सलूजा कालोनी
को एक वर्ष के लिए खण्डवा एवं आस पास के जिले बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, देवास, हरदा एवं बैतूल से निष्कासित कराया गया है।
इसके अलावा विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपी खालिक पिता रफीक टाउ निवासी घासपुरा, थाना कोतवाली को 1 लाख रुपए के बंधपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश अनुसार आरोपी को इस आशय के बंधपत्र प्रस्तुत करना होगा कि वे अगले 1 वर्ष तक किसी भी अपराध में शामिल नहीं होंगा। साथ ही आरोपी को संबंधित थाने में अगले एक वर्ष तक हर माह के पहले और आखिरी सोमवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
इसी प्रकार
थाना कोतवाली के
1. अशफाक पिता आरिफ सिगड निवासी कहारवाड़ी खंडवा
थाना मोघट रोड के
2. हम्माद उर्फ़ राजा पिता अल्ताफ मुसलमान उम्र 25 साल नि.इमलीपुरा खण्डवा
3. सोहैल उर्फ़ अण्डा पिता शकील उम्र 22 वर्ष नि. पटेल मार्ग शक़्कर तालाब खण्डवा
4. भुरू उर्फ़ इल्ली उर्फ़ अकील पिता हनीफ उम्र 40 साल नि. रामेश्वर टेकडा खण्डवा
थाना पदमनगर के
5. निगम पिता पंढरी पटेल, 26 साल नि. जैन कुआ संजय नगर खण्डवा
थाना मान्धाता के
6. जीतसिंह पिता रामसिंह टांक, उम्र 25 साल निवासी इनपुन पुनर्वास थाना मान्धाता
इस प्रकार कुल 06 जिलाबदर प्रकरण न्यायालय विचाराधीन हैं।









