ताज़ा ख़बरें

प्रभारी मंत्री श्री लोधी की उपस्थिति में कोर समिति की बैठक संपन्न।

खास खबर

प्रभारी मंत्री श्री लोधी की उपस्थिति में कोर समिति की बैठक संपन्न।

आयोजित बैठक में संगठनात्मक कार्यों को लेकर हुआ मंथन।

खंडवा। सत्ता और संगठन के तालमेल से ही केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में विकास करने वाली सरकार चल रही है। पार्टी संगठन के पोटो कॉल के तहत जिले में प्रदेश के कोई भी मंत्री का प्रवेश होता है तो पार्टी की कोर समिति या अन्य बैठकों में भी मंत्रीगण शामिल होते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन धर्मस्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जिला मुख्यालय खंडवा पहुंचे और उन्होंने खंडवा के कार्यक्रमों के साथ ही पार्टी संगठन की कोर समिति की बैठक में भी भाग लिया। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कोर समिति की बैठक में कहा कि पार्टी संगठन के निर्देश पर जिले में सभी कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते हैं, मन की बात कार्यक्रम में भी खंडवा लगातार अग्रणी हे, संगठन द्वारा बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों के साथ किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई, साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पूरे जिले भर में समितियां का गठन किया जाना है, उस
पर भी विचार मंथन हुआ, साथ ही बैठक में संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में अन्य विषयों को भी लेकर मंथन हुआ, आयोजित कोर समिति की बैठक में जिले के प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायकगण कंचन मुकेश तनवे, नारायण पटेल,छाया मोरै,महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, सुभाष कोठारी, सेवादास पटेल उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!