ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा गोवंश अपराधों पर सख्त निगरानी रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए दिशा निर्देश

खास खबर

पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा गोवंश अपराधों पर सख्त निगरानी रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए दिशा निर्देश
खंडवा, 12 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशानुसार गोवंश संबंधी पूर्व प्रकरणों में संलिप्त अपराधियों को थानों पर बुलवाकर सख्त हिदायत दी जाए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी जाए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा गोवंश से संबंधित अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गोवंश की घटनाये होने के संभावित स्थानों को चिन्हित करने और लगातार निगाह रखते हुए आरोपियों के डोजियर भर कर चेकिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहे।
इसी प्रकार थाना मोघट रोड मे गोवंश संबंधी पूर्व अपराधियों को थाने पर बुलवाकर सख्त हिदायत दी गई तथा लगातार इन पर आगामी दिनों में नजर रखी जा रही है| थाना पदमनगर में गोवंश संबंधी अपराधियों को थाने पर बुलवाकर सख्त हिदायत दी गई। थाना नर्मदानगर एवं चौकी पुनासामें गोवंश संबंधी पूर्व अपराधियों को थाने पर बुलवाकर सख्त हिदायत दी गई। इसी प्रकार खंडवा जिले के अन्य थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा गोवंश संबंधी आरोपियों के डोजियर भर कर कार्यवाही की गाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!