ताज़ा ख़बरें

रेड क्रॉस सप्ताह के अंतर्गत नगर पालिक निगम खंडवा में स्वच्छता दूतों हेतु स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।

खास खबर

खण्डवा// दिनांक 3 मई, प्रातः 8 से 11 बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी जिला खण्डवा द्वारा रेड क्रॉस सप्ताह के अंतर्गत नगर पालिक निगम खंडवा में स्वच्छता दूतों हेतु स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सचिन सिटोले के मुख्य आतिथ्य एवं डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल सिविल सर्जन के विशेष आतिथ्य एवं डॉक्टर शिवशंकर गुर्जर के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस के चेयरमैन अखिलेश जी गुप्ता ने की एवं रेड क्रॉस के सचिव भानुभाई पटेल भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशीष पारे, डॉ राधेश्याम पटेल, डॉ मोहन पटेल ,रवींद्र सिंह एवं इंजी. एच आर पांडेय ने किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि नगर निगम उपायुक्त सचिन सिटोले ने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा समय-समय पर नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता के अभियान में सहयोग किया जाता रहा है और आज स्वच्छता दूतों के लिए जो कि पूरे नगर में स्वच्छता का कार्य करते है उनके लिए शिविर रेडक्रॉस द्वारा किया जा रहा है बहुत सुंदर बात है रेडक्रॉस इसी तरह से मानवता की सेवा में सदैव अग्रसर रहे ।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं जिला अस्पताल खंडवा के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति अगर अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें तो उसको कोई बीमारी घेर ही नहीं सकती है तो सर्वप्रथम तो हमको इस बात का प्रयास करना चाहिए कि हम स्वस्थ जीवनशैली अपनाये, आसपास स्वच्छता को सुधारें तो हमारे स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होगा। हम अशुद्ध चीज़ों के खानपान से बचें जिनसे बीमारी होती है । उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग, निक्षय मित्र और स्वास्थ्य शिविरों का निरंतर आयोजन हो या रक्तदान के कार्य , स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में भी रेड क्रॉस द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने रेड क्रॉस द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ शिवशंकर गुर्जर ने रेडक्रॉस समिति के मानव सेवा के कार्यो की सराहना की और स्वयं भी सदैव सेवा कार्यो में सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रेडक्रॉस चेयरमैन अखिलेश गुप्ता ने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा दिनांक 2 मई से 8 मई तक विभिन्न सेवा एवं स्वास्थ जागरूकता के कार्य किए जा रहे हैं इसी कड़ी में आज यहाँ पर स्वच्छता दूतों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित है इसके पश्चात आज ही वृद्धाश्रम और नेत्रहीन संघ में भी आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है रेडक्रॉस इसी तरह निरंतर मानव सेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेगा।
रेडक्रॉस समिति के सचिव भानुभाई पटेल ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी भाव को लेकर ,जो समाज और नगर को स्वच्छता के माध्यम से स्वस्थ रहने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं ऐसे स्वच्छता दूतों के लिए आज यहाँ पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं इसी कड़ी में आज वृद्धाश्रम और नेत्ररहित संघ में भी रेडक्रॉस अपने उत्तरदायित्व को निभाने जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन आशीष अग्रवाल ने किया एवं आभार विजय आर्य ने व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन आशीष अग्रवाल ने किया एवं आभार विजय आर्य ने व्यक्त किया कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के धर्मेंद्र जौहरी, योगेश कोटवाले, सनत श्रीमाली, पवन साहनी, रक्षा माहेश्वरी, योगिता माहेश्वरी, अनिल वाहेती, शशिकांत तिवारी , प्रेमनारायण पिपलोनिया, योगेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे ।इसके साथ ही जिला अस्पताल से नेत्र सहायक प्रह्लाद तिरोले, डा. परिहार एवं अन्य सहयोगियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वच्छता दूतों,वृद्धजनों और नेत्रहीन सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही रक्त की जांच और एक्स रे , निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!