ताज़ा ख़बरें

*विश्व हास्य दिवस पर सदभावना मंच में खुब लगे हंसी के ठहाके*

खास खबर

*विश्व हास्य दिवस पर सदभावना मंच में खुब लगे हंसी के ठहाके*

खंडवा। विश्व हास्य दिवस पर सदभावना मंच सदस्यों व्दारा विश्व हास्य दिवस पर खुब जोरदार हंसी के ठहाके लगाये। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर उपस्थित सदस्यों को मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मनोवैज्ञानिक प्रयोगों ने हँसने की महत्ता सिद्ध की है। हँसना सभी के शारीरिक व मानसिक विकास में अत्यंत सहायक है। विश्व हंसी दिवस एक खूबसूरत याद दिलाता है कि खुशी सरल और शक्तिशाली होती है। यह दिवस लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, मजबूत रिश्तों और अधिक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए हंसी को एक साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। हँसी सिर्फ एक एहसास नहीं, बल्कि जीवन को खुशहाल और स्वस्थ बनाने की सबसे सरल दवा है।खुलकर हँसें, मुस्कुराते रहें और अपने आसपास भी खुशियों बिखेरे। इस दौरान सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचन्द्र चौरे, देवेंद्र जैन, राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार, सुरेंद्र गीते, सुनील सोमानी, निर्मल मंगवानी, मनोज जोशी, अनुप शर्मा, अशोक जैन, कृष्ण कुमार व्यास, डॉ. एमएम कुरैशी, अर्जुन बुंदेला, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सहित अनेक मंच सदस्यों ने हास्य चुटकुले सुनाकर जमकर ठहाके लगाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!