
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल (बाड़ू भैया) का निधन
23 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे निकलेगी बैकुंठ यात्रा, ताप्ती घाट बोहरडा में होगा अंतिम संस्कार।
खंडवा/बुरहानपुर। 22 अप्रैल
लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ पाटिल (बाड़ू भैया) का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दिवंगत विश्वनाथ पाटिल की बैकुंठ यात्रा उनके निवास ग्राम बोहरडा, जिला बुरहानपुर से 23 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार ताप्ती घाट बोहरडा में किया जाएगा। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।







