ताज़ा ख़बरें

पोषण पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

खास खबर

पोषण पखवाड़े के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

खण्डवा//महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को खंडवा जिले में पोषण पखवाड़े के अंर्तगत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष पोषण पखवाड़ें की थीम है “जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास”। जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य को बढ़ावा देना। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमति रत्ना शर्मा, समस्त परियोजना अधिकारी, समस्त पर्यवेक्षक, जिला समन्वयक पोषण अभियान, जिला परियोजना सहायक एवं समस्त परियोजना समन्वयक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पोषण पर आधारितं प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय स्तर पर तैयार किये गए पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। कार्यशाला के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पोषण शपथ दिलाई गई और जनसहभागिता से पोषण आंदोलन को गति देने का आव्हान किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!