ताज़ा ख़बरें

अवैध हथियारों के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने खंडवा में घूम रहे 'गोलू उर्फ होजेफा' को दो देशी पिस्टलों के साथ दबोचा

अवैध हथियारों के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने खंडवा में घूम रहे ‘गोलू उर्फ होजेफा’ को दो देशी पिस्टलों के साथ दबोचा
खंडवा, 07 अप्रैल 2026
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उपपुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगौन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, अवैध खरीदी-बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर एवं उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली खण्डवा की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियारो के सबंध में कार्यवाही की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06 अप्रैल 2026 को उप निरीक्षक राम प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ शहर भ्रमण पर थे। इसी दौरान रेलवे मानसिंह मिल क्षेत्र में एक विश्वसनीय मुखबिर से सनसनीखेज सूचना मिली कि गुलमोहर कॉलोनी का रहने वाला ‘गोलू तेली’ नाम का युवक कब्रस्तान रोड क्षेत्र में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और बिना देर किए रणनीति बनाकर मौके की ओर रवाना हो गई। रास्ते में पंच गवाहों को साथ लेकर पुलिस ने कब्रस्तान रोड पर घेराबंदी की। मुखबिर के इशारे पर संदिग्ध युवक को रेलवे पुलिया के आगे हरिश्चंद्र मुक्तिधाम रोड पर रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम होजेफा उर्फ गोलू तेली पिता अलीमउद्दीन निवासी गुलमोहर कॉलोनी बताया। जब पुलिस ने तलाशी ली तो सब दंग रह गए आरोपी की कमर में बेल्ट के अंदर छिपाकर रखी गई दो देशी पिस्टल बरामद हुई। दोनों पिस्टल में मैगजीन लगी हुई थी। आरोपी से हथियार रखने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में अप. क्र. 194/2026 धारा का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ में खरगौन के ग्राम सिगनुर से दो अलग-अलग व्यक्तियों से देशी पिस्टल खरीद कर लाना बताया गया।
गिरफ्तार आरोपी- होजेफा उर्फ गोलू तेली उम्र 32 साल पिता अलीमउद्दीन निवासी गुलमोहर कॉलोनी थाना कोतवाली जिला खण्डवा|
जप्त मशरुका- दो देशी पिस्टल कीमती 50,000 रूपये।
पूर्व का आपराधिक रिकार्ड – थाना कोतवाली में अप.क्र.774/2023 धारा-25(1),(1-B)(b) (a) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!