ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 03 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही जिले मे 42 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 07 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 06.04.2026 को कुल 20 गिरफ़्तारी वारंट, 84 जमानती वारंट एवं 138 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले में दिनांक 06.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी मुकेश पिता सुखदेव मालवीया जाति कलाल उम्र 45 साल निवासी ग्राम छिरवा के कब्जे से 18 प्लेन क्वार्टर देसी शराब कीमती 1440/- रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी अनिल पिता लच्छीराम नरगावे उम्र 42 साल निवासी सालीढाना के कब्जे से 07 लीटर देसी हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 700/- रूपये की जप्त की गई| थाना मूँदी के आरोपी दीपक पिता मानसिंह बछानिया उम्र 40 साल निवासी चिकढालिया के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 640/- रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पिपलोद एवं थाना मूँदी मे धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 06.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 33 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 14700/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 06.04.2026 को 42 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 28 प्रकरणों में 36 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!