ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 04 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 03.04.2026 को जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी दीनदयाल पिता फीकरचंद सैनी उम्र 49 साल निवासी वार्ड क्र.11 माली डीबा शोभा सागर हरियाणा हाल सुक्ता फाटा के कब्जे से 18 देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1620/-रूपये की जप्त की गई। थाना जावर के आरोपी धर्मेन्द्र पिता भारति सिंह उम्र 30 साल निवासी ललवाडा के कब्जे से 25 देशी प्लेन शराब के क्वार्टर कीमती 2000/-रूपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी अमरसिंग पिता काशीराम जाति भिलाला उम्र 65 साल निवासी भीलखेडी के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी गोपाल पिता साहेबलाल यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम बोरखेडा के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 2500/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 03.04.2026 को 21 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 09 प्रकरणों में 11 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 09 प्रकरणों में 10 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 16 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!