ताज़ा ख़बरें

जिले मे सट्टा एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही जिले मे 36 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खास खबर

जिले मे सट्टा एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही यातायात
नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही जिले मे 36 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 02 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 01.04.2026 को कुल 06 गिरफ़्तारी वारंट, 32 जमानती वारंट एवं 47 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 01.04.2026 को थाना कोतवाली के कोतवाली आरोपी मुकेश पिता जीवन सावले जाति बलाई उम्र 36 साल निवासी ग्राम बोरखेङा कला थाना पंधाना हाल सूरज कुंड खंडवा को रूपये पैसे लेकर सट्टा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से 04 सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक लीड पेन तथा,नकदी 480/-रुपये जप्त किये गये एवं आरोपी आशिष पिता सतीश सरपाल जाति बलाही उम्र 27 साल निवासी बङा अवार गली न 02 खंडवा को रूपये पैसे लेकर सट्टा अंक पर्ची लेख करते पकडा जिसके कब्जे से 04 सट्टा अंक लिखी पर्ची व एक लीड पेन तथा,नकदी 520/ रुपये जप्त किये गये। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 8700/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 01.04.2026 को 36 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 21 प्रकरणों में 32 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 19 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!