ताज़ा ख़बरें

पुनासा में किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खास खबर

पुनासा में किसानों एवं आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खंडवा/ पुनासा
किसानों एवं आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुनासा में विरोध प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया की इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि पुनासा मांधाता क्षेत्र के किसान एवं आमजन वर्तमान अनेक गंभीर समस्याओं के कारण आमजन का जीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। निम्नलिखित समस्याओं के निवारण हेतु आपका ध्यान आकर्षित किया जाता है कि किसानों की फसलों के उचित दाम नही मिल पा रहा है जिसमें उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है,किसानो पर ऋण का भारी बोझ है। अतः ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाई जाये ,गैस सिलेंडर अत्यधिक मंहगे दांनो पर एवं अप्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो रहे है जिसमें आमजन बहुत परेशान है,बिजली दरों में लगातार वृध्दि हो रही है जिसमें आमजन एवं किसान दोनों प्रभावित हो रहे है,क्षेत्र में किसानो कि गेहुँ एव चने कि फसलो कि सर्मथन मुल्य पर अति शीघ्र खरीदी चालू कि जाये , क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा वसुली के दौरान पुरे गाँव कि बिजली बंद न की जाये ,मांघाता क्षेत्र में जिन किसानों के खेत में ऑग लगने के कारण गेहूँ कि फसल पुर्ण रूप से समाप्त हो गई है उन किसानों का जितना नुकसान हुआ है उसका पूर्ण फसल का मुआवजा एवं राहत राशि दी जाये एवं क्षेत्र में अन्य कई मुलभुत समस्या भी बनी हुई जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, दिनेश पवार,महेश,अशोक,हीरालाल,नारायण शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!