भारतीय सेना में “अग्निवीर” भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक पंजीयन कराएं
—
खण्डवा//सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के महानिदेशक से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 1 अप्रैल तक युवा अपना पंजीयन करा सकते हैं। खंडवा जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कार्यालय महू के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी। खंडवा जिले के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए 73 पद, अग्निवीर तकनीकी ड्यूटी के लिए 1 पद, अग्निवीर क्लर्क के लिए 1 पद, अग्निवीर ट्रेडमैन (कक्षा आठवीं) के लिए 2, तथा अग्निवीर ट्रेडमैन (कक्षा दसवीं) के लिए 10 पद रिक्त हैं। इस तरह कुल 87 अग्निवीरों की भर्ती खंडवा जिले से की जाएगी। इस सम्बंध में अधिक जानकारी भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से या सेना भर्ती कार्यालय महू से प्राप्त की जा सकती है।










