
नवकार नगर में नकबजनी करने वाले पारदी गैंग के आरोपियों को खंडवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों से बरामद किया गया चोरी गये सोने चांदी के सवा तीन लाख के गहने
खंडवा, 26 मार्च 2026
घटना का विवरण :- फरियादी विजय राठौर निवासी नवकार नगर जिला खंडवा द्वारा दिनाँक 22.02.26 को रिपोर्ट किया कि वह अपने परिवार के साथ घर मे ताला बंद कर दिनांक 20.02.2026 को बाग नहाल्दा जिला खंडवा में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे| दिनांक 22.02.2026 के प्रातः 09:30 बजे पड़ोसी से सूचना प्राप्त हुई कि घर का गेट खुला हुआ है, सूचना मिलने पर मैं वापस अपने घर आकर देखा तो घर का मैन गेट व अन्दर वाले गेट का ताला टूटा हुआ था एवं घर के अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त था एवं सोने का मंगलसूत्र पुराना इस्तेमाली, कान के टाप्स चैन सहित, पैर के दो जोडे चांदी के पायजेब पुराने इस्तेमाली एवं घर में रखे 50,000/-रू. नगदी एवं दो गुल्लक कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना पदमनगर पर अप.क्र 47/26 थारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, एवं सीएसपी स्वण्डवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. प्रवीण आर्य एवं थाना प्रभारी पदमनगर निरीक्षक जगदीश प्रसाद जमरे के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिरो को सक्रिय किया गया तथा आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरो फुटेज के आधार पर जांच की गई।
दिनांक 24.03.26 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की नवकार नगर की नकबजनी की घटना में आये फिगर प्रिटं व पारिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी दादा उर्फ दादिया उर्फ धीरज निवासी जिला रतलाम एवं उसके साथी दारान के खंडवा के डेरो एवं ग्राम जावर के डेरे में होने की सूचना पर थाना पदमनगर एवं थाना कोतवाली से पृथक पृथक टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश हेतु टीमे रवाना की गई। आरोपी धीरज उर्फ दादा उर्फ दादिया को पदमनगर पुलिस टीम द्वारा ग्राग जावर के डेरो से गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर उसके द्वारा बताया की उक्त चोरी की घटना कारित करने वाले उसके अन्य साथी खण्डवा में सिनेमा चौक पर स्थित अस्थाई डेरों पर है। जो तस्दीक पर थाना कोतवाली की टीम को रवाना कर घटना घटित करने वाले अन्य आरोपीयान को सिनेमा चौक स्थित अस्थाई डेरो पर दबिश देकर आरोपीयान 1. मुल्ला पिता मदन पारदी, 2. राजू, 3 आर्यन को थाना कोतवाली टीम द्वारा पकडा गया उक्त आरोपीयो से पूछताछ करते उनके द्वारा नवकार नगर में चोरी करना स्वीकार किया गया एवं घटना में चोरी किया गया मधुका सोने का मंगलसुत्र, सोने के टाप्स,
चाँदी की रंगझोल, चाँदी की पायजेब कुल कीमती लगभग 3,25,000/-रुपए के बरामद किए गए हैं। प्रकरण के मुख्य आरोपी धीरज उर्फ दादिया के विरूध्द चोरी नकबजनी, गारपीट, अवैध हथियार रखने आदि के कुल 16 प्रकरण पंजीबध्द है। अन्य आरोपी विवेक उर्फ चावलिया फरार है।
जप्ती – सोने का मंगलसूत्र, सोने के टाप्स, चाँदी की रमझोल, चाँदी की पायजेब कुल कीमती लगभग 325000/-रुपए।
गिरफ्तार आरोपीः-
01 धीरज उर्फ दादा उर्फ दादिया पिता मदन पारदी उम्र 55 साल निवासी जिला रतलाम म.प्र.
02. मुल्ला पिता मदन पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम सिमलावदा जिला स्तलाम
03. राजू पिता माधव मोंगिया जाति पारदी उम्र 20 साल निवासी गुलगाच जिला रायसेन
04. आर्यन पिता लालु प्रसाद मोंगिया उम्र 20 साल नियासी गुलगाँव जिला रायसेन
फरार आरोपीः- विवेक उर्फ चावलिया निवासी सम्भाजीनगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र|
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पदमनगर जगदीश प्रसाद जगरे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव, प्रआर. 79 लतेश तोमर, आर. आलेश, आर. राहुल, आर. अरविंद तोगर थाना पदमनगर के उनि हर्ष सोनगरे, उनि विरेंद्र अहिस्वाल, प्र.आर. 363 विकास मण्डलोई, प्रआर 55 रफीक खान, आर. 203 नितिन, आर. 601 अनिल, एवं सायबर सेल से प्रआर. जितेंद्र राठौर, प्रआर, सुनील लाडगे, प्रआर विक्रम वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
आपराधिक रिकार्ड
नाम – धीरज उर्फ दादिया पिता मदन पारदी उम्र 55 साल निवासी बजरंग नगर रतलाम
एंव शिमलावदा थाना बिलपाक रतलाम|
01- थाना देवास जिला देवास अपराध क्र. 112/13 धारा 457,380 भादवि
02- थाना औधौगिक क्षेत्र जिला रतलाम अपराध क्र. 47/11 धारा 457,380 भादवि
03- थाना बिलपाक जिला रतलाम अपराध क्र. 266/06 धारा 325,504,323 भादवि
04- थाना बिलपाक जिला रतलाम अपराध क्र. 365/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट
05- थाना बिलपाक जिला रतलाम अपराध क्र. 121/14 धारा 25 आर्म्स एक्ट
06- थाना औधौगिक क्षेत्र जिला रतलाम अपराध क्र. 80/11 धारा 399, 402 भादवि
07- थाना पंधाना जिला खंडवा अपराध क्र. 353/24 धारा 399, 402 भादवि
08- थाना बिलपाक जिला रतलाम अपराध क्र. 297/13 धारा 323,341,506,338 भादवि
09- थाना माणक चौक जिला रतलाम अपराध क्र. 50/11 धारा 457,380 भादवि
10- थाना बिलपाक जिला रतलाम अपराध क्र. 332/09 धारा 229 भादवि
11- थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम अपराध क्र. 402/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट
12- थाना बिलपाक जिला रतलाम अपराध क्र. 290/12 धारा 399,402 भादवि
13- थाना नामली जिला रतलाम अपराध क्र. 246/20 धारा 399,402 भादवि
14- थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम अपराध क्र. 299/21 धारा 457,380 भादवि
15- थाना शिकारपुरा जिला बुरहानपुर अपराध क्र. 459/23 धारा 457,380 भादवि
16- थाना पदमनगर जिला खंडवा अपराध क्र. 47/26 धारा 331(4),305(1) BNS









