पामाखेडी डकैती की घटना में 09 आरोपी गिरफ्तार एवं 06 की तलाश जारी

लूटी गयी 12 बोर बंदूक व 1.60 लाख रुपये बरामद एवं घटना मे प्रयुक्त दोनों चार पहिया वाहनों को किया गया जप्त
खंडवा, 26 मार्च 2026
पुलिस महानिरीक्षक जोन इंदौर (ग्रामीण) के निर्देशानुसार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री राजेश रघुवंशी तथा एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के नेतृत्व मे सतत पर्यवेक्षण में थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा ग्राम पामाखेडी की सनसनीखेज डकैती का सफल खुलासा किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 12/03/2026 को फरियादी ललित पिता वासुदेव सोलंकी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पामाखेड़ी ने रिपोर्ट किया कि प्रातः सुबह 6:30 बजे 7-8 अज्ञात बदमाश जो कि काले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो से आये थे जिनमें से चार लोगों के मुंह बंधे, 02 बदमाश खाकी वर्दी पहने थे,बदमाशो ने फरियादी के तीन नौकरो बसंत,उमेन सिंह, तोताराम के साथ मारपीट कर हाथ पैर, टेप व रस्सी से बांधकर पिछले कमरे में बंद कर दिया व घर की अलमारी व लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 160000/-रुपए व एक 12 बोर की बंदूक ले गए थे| उक्त रिपोर्ट पर थाना नर्मदा नगर पर अपराध क्रमांक 50/26 धारा 310(2)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। फरियादी ललित सोलंकी के घर पर वर्ष 2025 में मई माह में भी इसी प्रकार लूट की नीयत से घर में घुसने के प्रयास की घटना घटित हुई थी जिस पर थाना नर्मदा नगर पर अपराध क्रमांक 143/25 धारा 331(4),62 BNS का पंजीबद्ध किया गया था।
टीम गठन – घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपिगण की गिरफ्तारी हेतु 10000/-रु की ईनाम उदघोषणा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री राजेश रघुवंशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार घटनास्थल एवं उसके आसपास उपलब्ध साक्ष्यों सीसीटीवी फुटेज एवं साक्षियों के दिये गये विवरण से आरोपियों एवं उनके द्वारा अपराध के बाद प्रयोग किये गये मार्ग को चिहिंत कर आरोपियों की संख्या एवं उनके हुलिये पर बारीकी से कार्य किया गया।
अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी:-
फरियादी एवं चश्मदीद गवाहों के विवरण के आधार पर आरोपियों के हुलिये अनुसार स्केच तैयार किए गए। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि दिनांक 13/03/2026 को दिन में बाग जिला धार में राजेन्द्र मालवीय के घर पर भी इसी प्रकार की लूट की घटना कारित की गई है जिसमें भी काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो का प्रयोग हुआ है व घटना के समय आरोपीगणों द्वारा खाकी वर्दी का इस्तेमाल किया गया था| दोनों घटनाओ में समरूपता पाए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक जोन इंदौर (ग्रामीण) के निर्देशन पर धार पुलिस व खंडवा पुलिस की संयुक्त जांच दल का गठन किया गया| धार, खंडवा एवं शाजापुर की पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश देकर आरोपीगण 1.अब्दुल गफ्फार खान उर्फ राजा पिता अब्दुल हमीद खान जाति मुसलमान उम्र 32 वर्ष निवासी नागझरी सांवेर सोनकच्छ, 2. डॉक्टर शहजाद पिता रोशन खान जाति मुसलमान उम्र 35 वर्ष निवासी बेरछा मंडी 3. नरसिंह पिता बलिया बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी 115 ओम साईं बिहार जिला देवास स्थाई पता ग्राम भगवा पोस्ट तहसील डही जिला धार 4.अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार उम्र 46 वर्ष निवासी 212/2 आदर्श कॉलोनी शाजापुर को पकड़ने में सफलता हासिल की गई थी।
खंडवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपीगण से पूछताछ के आधार पर पामाखेडी डकैती के अन्य आरोपीगण 1. पप्पू उर्फ सुरेन्द्रसिंह सेन्धव उम्र 36 वर्ष निवासी ढाबला खालसा देवास 2.अमन उर्फ विवेक सोनी पिता सुरेशचन्द्र सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी वासुदेवपुरा देवास 3.राजेन्द्र उर्फ राजा पिता गोकुल गूर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी बडौदिया शाजापुर 4.निलेश उर्फ भानेज उर्फ बिल्ला गुर्जर पिता करनसिंह गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी बडौदिया शाजापुर 5.आकाश पिता रामचंद्र कंडारे उम्र 31 वर्ष निवासी बेरछा मण्डी शाजापुर को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार, घटना में लूटी गयी 12 बोर बंदूक, 27 कारतूस, 1.60 लाख रुपये नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपीः-
(1) अब्दुल गफ्फार खान उर्फ राजा पिता अब्दुल हमीद खान जाति मुसलमान उम्र 32 वर्ष निवासी नागझरी सांवेर सोनकच्छ|
(2) डॉक्टर शहजाद पिता रोशन खान जाति मुसलमान उम्र 35 वर्ष निवासी बेरछा मंडी|
(3) नरसिंह पिता बलिया बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी 115 ओम साईं बिहार जिला देवास स्थाई पता ग्राम भगवा पोस्ट तहसील दही जिला धार|
(4) अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार उम्र 46 वर्ष निवासी 212/2 आदर्श कॉलोनी जिला शाजापुर|
(5) पप्पू उर्फ सुरेन्द्रसिंह सेन्धव उम्र 36 वर्ष निवासी ढाबला खालसा जिला देवास|
(6) अमन उर्फ विवेक सोनी पिता सुरेशचन्द्र सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी वासुदेवपुरा जिला देवास|
(7) राजेन्द्र उर्फ राजा पिता गोकुल गूर्जर उम्र 22 वर्ष निवासी बडौदिया जिला शाजापुर|
(8) निलेश उर्फ भानेज उर्फ बिल्ला गुर्जर पिता करनसिंह गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी बडौदिया जिला शाजापुर|
(9) आकाश पिता रामचंद्र कंडारे उम्र 31 वर्ष निवासी बेरछा मण्डी जिला शाजापुर|
उपरोक्त गिरफ्तार 09 आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर प्रकरण के संबंध मे तथा अन्य अपराध के संबंध मे पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की जा रही है|
फरार आरोपी-
(01) इकबाल पिता ईशाक खान उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बेरछा हाल मालीखेडी थाना बेरछा जिला शाजापुर|
(02) धर्मेन्द्र दरबार पिता उदय सिंह झाला जाति राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम आगरोद थाना टोंकखुर्द जिला देवास|
(03) आकाश उर्फ मुरलीधर उर्फ दादू उर्फ दऊ राठौर पिता रामकिशन धानुक उम्र 26 वर्ष निवासी शान्ति नगर थाना नीलगंगा जिला उज्जैन|
(04) रंजीत उर्फ रणजीत कंजर पिता ग्यारसिंह कंजर उम्र 36 वर्ष निवासी रुल्की कंजर डेरा थाना बेरछा जिला शाजापुर|
(05) तन्मय उर्फ तनू उर्फ साहिल हाडा पिता दिलीप सिंह हाडा जाति ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी 431 स्मृति नगर एयरपोर्ट रोड इंदौर थाना एरोड्रम इन्दौर अर्बन|
(06) संजय शर्मा उर्फ महाराज पिता चंद्र प्रकाश शर्मा निवासी 21, हजारीपुरा, उरई जालौन उत्तरप्रदेश|
जप्त मशरुका-
1. आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर की बन्दूक कीमती 1,00,000/- रुपये |
2. 27 कारतूस |
3. नगदी 1,60,000/- रुपये|
4. एक स्विफ्ट कार बिना नंबर की कीमती 8 लाख रुपये।
5. काले रंग की स्कॉर्पियो कीमती 16 लाख रुपये|
घटना का उदेश्य एवं वारदात का तरीका- आरोपी नरसिंह को जेल में बंद रहने के दौरान किसी बंदी से सूचना प्राप्त हुई थी कि पामाखेडी का ललित सोलंकी राजपरिवार का सदस्य है और उसके घर में फर्श के नीचे बने तहखाने मे सोना-चांदी काफी मात्रा में रखा है। नरसिंह अपने साथियों के साथ रैकी करने के बाद 11 मार्च की रात में बेरछा में अब्दुल निसार के घर पर शराब पार्टी की थी, और रात 01 बजे करीब काले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो और लाल रंग की स्विफ्ट गाडी से वारदात करने निकले थे। 12 मार्च की सुबह 6 बजे करीब लाल रंग की स्विफ्ट जिसमें डॉक्टर शहजाद और तन्मय उर्फ तनु थे, ललित सोलंकी के घर से कुछ दूरी पर रुक गये थे एवं आने-जाने वाले लोगो की निगरानी कर रहे थे। स्कार्पियो गाडी सीधे ललित सोलंकी के घर के सामने रोककर उसमें सवार 02 वर्दीधारी व अन्य आरोपी गाडी से उतरे और घर के बाहर खडे नौकर बसंत से स्वयं को क्राईम ब्रांच का अफसर बताकर ललित सोलंकी के बारे मे पूछने लगे| आरोपियों ने घर के 03 नौकरो को थप्पड मारे व उसके हाथ-पैर बांधकर घर के पीछे वाले कमरे में बंद कर दिया था। फिर सब्बल व हथौडे से घर की अलमारी व तिजोरी को तोडकर उसमें रखी 12 बोर की बंदूक व कारतूस व 1.60 लाख रुपये नगदी ले गये थे। घटना के बाद आरोपी दोनो गाड़ियों मे बैठ कर बेरछा गये जहॉ रंजीत कंजर के खेत में शराब पार्टी की थी व 12 मार्च की शाम को ही अन्य स्थान बाघ जिला धार में राजेन्द्र मालवीय के यहॉ वारदात करने निकल गये थे, जहॉ 13 मार्च को दिन में 10 बजे आरोपीगणो द्वारा नकली इन्कम टैक्स अधिकारी बनकर लगभग 01 करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
घटना का मास्टर माइंड- आरोपी डॉक्टर शहजाद घटना का मुख्य मास्टर माइंड व्यक्ति था| जो घटना करने वाले आरोपियों की टीम तैयार कर उक्त दोनों घटनाओ को अंजाम दिया और घटना मे प्राप्त जेवर और नगदी बाटने के लिए अपने पास रखा था|
आरोपीगण का आपराधिक रिकार्ड- आरोपी डॉक्टर शहजाद के विरुद्ध पूर्व में थाना विज्ञान नगर कोटा राजस्थान में अपहरण का केस दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी तन्मय हाडा, धर्मेन्द्र झाला, रंजीत कंजर, आकाश कंडारे के विरुद्ध अलग-अलग थानो में चोरी व लूट के अपराध दर्ज है। आरोपी नरसिंह बघेल जो कि देवास श्रम न्यायालय में पूर्व में भृत्य के पद पर था, के विरुद्ध दो अपराध गबन व धोखाधडी व एक अपराध चोरी का दर्ज है।
सराहनीय भूमिका— एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली, निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी मूंदी, निरीक्षक विकास खिची थाना प्रभारी नर्मदानगर, उप निरी राजू पाटिल पुलिस लाईन खंडवा, सउनि महेश श्रीवास्तव, प्रआर 548 मुकेश रावत, प्रआर 226 महेन्द्र वर्मा डीएसबी, प्रआर 480 जितेन्द्र राठौर सायबर सेल खंडवा, प्रआर 491 विक्रम वर्मा सायबर सेल खंडवा, प्रआर 286 रवि पाण्डेय, प्रआर 16 जितेन्द्र डोडे थाना जावर, आरक्षक 710 नन्हीलाल यादव, आरक्षक 775 पुरुषोत्तम उपलावदिया चौकी बीड, आर 636 दीपेश मलगायां, प्रआर अखिलेश यादव थाना मूंदी, आर 324 वेदप्रकाश थाना मूंदी, आर सन्तोष थाना मूंदी, आर 601 अनिल बछाने थाना पदमनगर, प्रआर 55 रफीक खान एवं जिला धार पुलिस व शाजापुर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।
उपरोक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना महोदय एवं पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग महोदय द्वारा खंडवा, धार एवं शाजापुर जिले की संयुक्त पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है| शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा 10,000 रुपये इनाम की घोषणा की गई है|
थाना नर्मदानगर के गिरफ्तार आरोपियों का पेशा
01- डॉक्टर शहजाद की बेरछा में लाइफ केयर नाम से क्लीनिक है एवं पेशा डॉक्टरी है, जिसने 2017 में धार से बीएचएमएस की डिग्री हासिल की है|
02- नरसिंह बघेल वर्ष 2009 में श्रम न्यायालय देवास में चतुर्थ श्रेणी के पद पर भर्ती हुआ था व वर्ष 2017 में पद से बर्खास्त हो गया था उसके बाद से कोई कार्य नहीं कर रहा है|
03- सुरेंद्र सिंह सेंधव उर्फ पप्पू सरपंच ग्राम डाबला खालसा का वर्तमान सरपंच है, वह शराब का ठेकेदार है।
04- आकाश कंडारे शहजाद डॉक्टर के यहां सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता है|
05- राजेन्द्र उर्फ राजा गुर्जर ट्रैक्टर की ड्राइवरी करता है|
06- राजा खान उर्फ अब्दुल गफ्फार खान फल बेचने का ठेला लगाता है, मिस्टर देवास रह चुका है।
07- अब्दुल निसार शाजापुर का रहने वाला है जिसकी बेरछा में मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान है|
08- अमन उर्फ विवेक सोनी की देवास में भव्या ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी की दुकान है।
09- निलेश गुर्जर उज्जैन में कैटरिंग का कार्य करता है दो-तीन महीने से अपने घर बड़ोदिया में रहकर मजदूरी कर रहा है|
थाना नर्मदानगर के आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड
01- आरोपी – शहजाद खान (डाक्टर) पिता रोशन खान उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बिरगोदा थाना बेरछा जिला शाजापुर (म.प्र.)
01-थाना विज्ञाननगर कोटा राजस्थानअपराध क्रमांक 222/25 धारा 115(2), 140(3) बीएनएस
02-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2),127(2) बीएनएस
02- आरोपी अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार खाँ उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 02 आदर्श कालोनी शाजापुर –
01-थाना कोतवाली शाजापुर अपराध क्रमांक 368/2011 धारा 13 जुआ एक्ट
02-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2),127(2) बीएनएस
03- आरोपी आकाश कंडारे पिता रामचन्द कंडारे जाति मेहतर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम वार्ड क्रं 16 गरीब कालोनी बेरछा थाना बेरछा जिला शाजापुर
01-थाना देवास गेट जिला उज्जैन अपराध क्रमांक 178/2015 धारा 294,323,34,506,354 (डी) भादवि एवं 11(iv) पाक्सो एक्ट
02-थाना भोपाल जीआरपी अपराध क्रमांक 777 /16 धारा 379 भादवि
03-थाना बेरछा जिला शाजापुर अपराध क्रमांक 124/23 धारा 294,323,34 भादवि
04-थाना बेरछा जिला शाजापुर अपराध क्रमांक 204/23 धारा 294,323,506,34 भादवि
05-थाना बेरछा जिला शाजापुर अपराध क्रमांक 211/24 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट
06-थाना सुनेरा जिला शाजापुर अपराध क्रमांक 135/25 धारा 296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस
04- आरोपी – नरसिंह बघेल पिता भल्या उर्फ भलिया बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी ओम साई विहार, आनन्द नगर देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास
01-थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास अपराध क्रमांक 435/17 धारा 420, 409, 419, 467, 468, 471, 120 (बी) भादवि
02-थाना कोतवाली देवास अपराध क्रमांक 715/17 धारा 379 भादवि
03-थाना सिरोज विदिशा अपराध क्रमांक 523/22 धारा 379 भादवि
04-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2), 127(2) बीएनएस
05- आरोपी – तन्मय उर्फ तनू उर्फ साहिल हाडा पिता दिलीप सिंह हाडा जाति ठाकुर उम्र
28 वर्ष निवासी 431 स्मृति नगर एयरपोर्ट रोड इंदौर थाना एरोड्रम इन्दौर अर्बन
01-थाना तुकोगंज इन्दौर अर्बन अपराध क्रमांक 55/19 धारा 379,411,414 भादवि
02-थाना हीरानगर इन्दौर अर्बन अपराध क्रमांक 519/22 धारा 392 भादवि
03-थाना पालसूद बडवानी अपराध क्रमांक 305/23 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट
04-थाना विज्ञाननगर कोटा राजस्थान अपराध क्रमांक 222/25 धारा 115(2),140(3) बीएनएस
05-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2),127(2) बीएनएस
06- आरोपी – धर्मेन्द्र झाला पिता उदय सिंह झाला जाति राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम आगरोद थाना टोंकखुर्द जिला देवास
01-थाना तुकोगंज इन्दौर अर्बन अपराध क्रमांक 986/06 धारा 25 आर्म्स एक्ट
02-थाना महू इन्दौर ग्रामीण अपराध क्रमांक 33/07 धारा 379 भादवि
03-थाना पेटलावाद झाबुआ अपराध क्रमांक 654/22 धारा 394 भादवि
04-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2), 127(2) बीएनएस
07- आरोपी – इकबाल पिता ईशाक खान उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बेरछा हाल मालीखेडी थाना बेरछा जिला शाजापुर
01-थाना बेरछा शाजापुर अपराध क्रमांक 72/22 धारा 294,323,506,34,325 भादवि
02-थाना बेरछा शाजापुर अपराध क्रमांक 01/24 धारा 13 जुआ एक्ट
03-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2), 127(2) बीएनएस
08- आरोपी – आकाश उर्फ मुरलीधर उर्फ दादू उर्फ दऊ राठौर पिता रामकिशन धानुक उम्र 26 वर्ष निवासी शान्ति नगर थाना नीलगंगा जिला उज्जैन
01-थाना नीलगंगा उज्जैन अपराध क्रमांक 710/21 धारा 49 ए आबकारी एक्ट
02-थाना नीलगंगा उज्जैन अपराध क्रमांक 589/22 धारा 294,324,506,34 भादवि
03-थाना नीलगंगा उज्जैन अपराध क्रमांक 493/23 धारा 294,323,325,427,506 भादवि
04-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2), 127(2) बीएनएस
09-आरोपी – रंजीत उर्फ रणजीत कंजर पिता ग्यारसिंह कंजर उम्र 36 वर्ष निवासी रुल्की कंजर डेरा थाना बेरछा जिला शाजापुर
01-थाना कोतवाली शाजापुर अपराध क्रमांक 141/2007 धारा 379 भादवि
02-थाना बेरछा शाजापुर अपराध क्रमांक 191/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट
03-थाना लसूडिया इन्दौर अर्बन अपराध क्रमांक 1661/21 धारा 379 भादवि
04-थाना राजेन्द्र इन्दौर अर्बन अपराध क्रमांक 893/21 धारा 379 भादवि
05-थाना नीलगंगा उज्जैन अपराध क्रमांक 429/19 धारा 379 भादवि
06-थाना केन्टोनमेन्ट सागर अपराध क्रमांक 286/19 धारा 394,201,120 (बी) भादवि
07-थाना नानखेडा उज्जैन अपराध क्रमांक 700/21 धारा 379 भादवि
08-थाना बाग धार अपराध क्रमांक 86/26 धारा 310(2),127(2) बीएनएस









