
खण्डवा//

चैत्र माह की नवरात्रि की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर श्री दुर्गा चौक घास पूरा रेल्वे कालोनी में दुर्गा माता मंदिर खंडवा पर श्री रामेश्वर महिला मंडल द्वारा मां के सुंदर सुन्दर भजन गीत, जस गाये गए। इस शुभ अवसर पर श्रीमती मोनिका श्रीवास, रेणुका बिडारे , शुभम, मंजू मोहे, सुमन समरे, कमला, रजनी, लक्ष्मी बाई , इंद्रजीत सलूजा, श्यामा सोनिया, जीवन बाई, मंजू कुशवाहा, अनिता गोहे, चंचला भावसार उपस्थित रही। यह जानकारी मंदिर समिति श्री दुर्गा चौक, दुर्गा माता मंदिर के श्री शेखर कौशल एवम् श्री देवा भावसार ने बताया कि माता मंदिर अति प्राचीन है यहां पर चारों नवरात्रि पर भजन, जागरण, कीर्तन महिला मंडल द्वारा किए जाते है शुक्रवार 27 मार्च को पूर्णाहुति के साथ माता रानी की महा आरती और प्रसादी भोग लगाया जाएगा।










