
*पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन*
*प्रथम दिवस 250 प्रशिक्षु हुए शामिल*
*”माताओं बहनों एवं युवाओं को दे रहे विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का प्रशिक्षण”*

खंडवा।सिन्धी कॉलोनी स्थित बगीचा ग्राउंड में रविवार सुबह 7 बजे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सिंधी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयों,मातृशक्ति एवं हनुमानगढ़ अखाड़ा के युवाओं की उपस्थिति में हुआ।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पूज्य सिंधी पंचायत एवं सेवा मंडली के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, वरिष्ठ समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी डॉ. दिलीप हिंदूजा, लायन घनश्याम वाधवा, पार्षद श्रीमती काजल सोनू लालवानी,भाषा शिक्षिका रानी खेमानी,गुरुकृपा योग स्टूडियो से कोमल होतवानी, वाक वारियर्स ग्रुप से शेखर चंदवानी,टिम्मू चंचलानी, कन्हैयालाल सहजवानी एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
हनुमानगढ़ अखाड़ा के संचालक मनीष कुमार मलानी एवं अमित वैणानी ने बताया कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक माता बहन को अपनी रक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है,इस हेतु प्रशिक्षण के लिए विश्व रिकॉर्ड होल्डर सुविख्यात प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा जी द्वारा शिविर में आने वाले प्रशिक्षुओं को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।पहले दिन 250 से भी अधिक प्रशिक्षुओं ने अपना पंजीयन करवाया और प्रशिक्षण प्राप्त किया।
हनुमानगढ़ अखाड़ाशाला द्वारा आयोजित 22 मार्च से 26 मार्च तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण शिविर में श्री पूज्य सिन्धी पंचायत एवं सिन्धी सेवा मंडली का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
शिविर में रोजाना सुबह 7 से 9 बजे तक और सांय 5 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि केवल सिन्धी समाज ही नहीं बल्कि खंडवा जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगर के अलग अलग क्षेत्रों से भी सभी समाजों के लोग इस शिविर में सम्मिलित हो रहे हैं, खंडवा में इस प्रकार का यह पहला आयोजन है और यह पहल सिन्धी समाज में वर्षों से सक्रिय हनुमानगढ़ अखाड़ा शाला के युवा टोली द्वारा की गई है।इस टोली में राहुल चंचलानी,जतिन दुल्हानी,रितेश आहूजा, कृष्णा रेवतानी,हर्ष गोस्वामी एवं अन्य युवा एवं बालक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।









