
शनिवार को कुल 101 बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाये गये

—
खण्डवा//महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान इन दिनों जारी है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को एचपीवी के टीके लगाये जा रहे है। उन्होंने नागरिकों से अपील है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओ को अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र पर ले जाकर एचपीवी का टीका अवश्य लगवायें
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि शनिवार को जिला चिकित्सालय खण्डवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, सिंगोट, मूंदी, पुनासा, खालवा, छैगांवमाखन, किल्लौद, ओंकारेश्वर, हरसूद, व जावर में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर कुल 101 किशोरी बालिकाओं को टीके लगाए गए। इस तरह इस अभियान के तहत अभी तक कुल 246 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। डॉ. जुगतावत ने बताया टीकाकरण के लिए यूविन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन किया जा सकता हैं। ।













