ताज़ा ख़बरें

हरसूद पुलिस व्दारा 24 घंटे के अंदर महिला की हत्या का किया गया खुलासा

पति द्वारा चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या कर स्वयं रेल्वे ट्रैक पर की गई आत्महत्या

हरसूद पुलिस व्दारा 24 घंटे के अंदर महिला की हत्या का किया गया खुलासा
पति द्वारा चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या कर स्वयं रेल्वे ट्रैक पर की गई आत्महत्या

खंडवा, 02 मार्च 2026
दिनांक 01/03/2026 शाम 5:00 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि ग्राम दमदमा में एक महिला की हत्या हुई है एवं नाले किनारे लाश पडी हुई है, सूचना की तस्दीक करने थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठोड महिला अधिकारी उप निरीक्षक लीला बघेल, सउनि नरेन्द्रसिंह वर्मा एवं आर 101 अनिल मेहरा को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे, जहां मृतिका फूलवती पति रामप्रसाद उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में पहचान हुई, मृतिका की पड़ोसी एवं चश्मदीद साक्षी सकरीबाई ने बताया कि मृतिका का पति रामप्रसाद ने पत्नि पर चरित्र शंका को लेकर शराब के नशे में किसी ठोस वस्तु से सिर में मारा है एवं अपनी पत्नि को नाला किनारे फेंक दिया है। सूचना पर मर्ग क्रमांक 19/2026 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हरसूद द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ आसपास खेत व जंगल में आरोपी रामप्रसाद की तलाश करते नहीं मिला। मृतिका फूलवती का शव पंचायतनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम हेतु सीएससी हरसूद भेजा गया।
रात्रि 12:00 बजे करीब स्टेशन मास्टर छनेरा द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी बरूड- छनेरा के बीच रेलवे ट्रेक खंम्बा नंबर 614 के पास पड़ी है । सूचना पर मर्ग क्रमांक 20/2026 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया । जांच के दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पँहुचकर अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी जो छत विछत हालत में पडी थी, डेड बॉडी को उठाकर सीएससी हरसूद के मरचुरी रूम में रखा गया ।
दिनांक 02.03.26 को प्रातः 10:00 बजे मृतिका के परिजन अस्पताल हरसूद पहुंचे एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतक रामप्रसाद के पुत्र आकाश द्वारा अपने पिता का टूटा हुआ मोबाइल, जो रेलवे ट्रेक से बरामद हुआ था उसे पहचान किया गया एवं मृतक के हाथ पर धुंधले अक्षरों में रामप्रसाद लिखा हुआ पाया गया एवं मृतक के परिजनों द्वारा डेड बॉडी की पहचान रामप्रसाद पिता रामकरण कलम जाति लौहार उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है ।
मृतिका फूलबत्ती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं चश्मदीद साक्षी के कथन आधार पर आरोपी पति रामप्रसाद के विरुद्ध धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया । दोनों पति-पत्नि के शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया गया। अब तक की विवेचना मे आरोपी रामप्रसाद कलम द्वारा पत्नी हत्या करने की आत्मग्लानि के कारण स्वयं रेल्वे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!