
जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत
की गई कार्यवाही
थाना कोतवाली मे 53 लीटर सहित जिले मे कुल 100 लीटर अवैध शराब जप्त
खंडवा, 02 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 01.03.26 को जिले मे अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मे कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.03.26 की रात को थाना कोतवाली में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मनोज सोनी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन पुलिया क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन होने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर रेलवे गेट के पास दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि रेलवे की गार्डर फर्सी के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति छिपा खड़ा है। घेराबंदी कर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शैलेश पिता शिवराज कटारे उम्र 40 वर्ष निवासी गंज बाजार, थाना कोतवाली खंडवा बताया। आरोपी के पास रखे एक काले बैग और पीली प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर पुलिस को निम्नलिखित मात्रा में शराब बरामद हुई। अंग्रेजी शराब गोवा कंपनी के 180 ML वाले कुल 98 क्वार्टर एवं देशी शराब देशी प्लेन मदिरा की 04 पेटियां कुल 200 क्वार्टर मात्रा लगभग 53.6 लीटर अवैध शराब कीमती 23,800/- रुपये जप्त की गई।
पुलिस ने मौके पर विधिवत जप्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपी को दिनांक 02.02.26 को खंडवा न्यायालय मे पेश किया गया।आरोपी शैलेश पिता शिवराज कटारे उम्र 40 वर्ष निवासी गंज बाजार, थाना कोतवाली
जिले मे अन्य 07 अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। थाना कोतवाली के आरोपी रघुवंश पिता शेलेन्द्र सोनकर जाति खटीक उम्र 28 साल निवासी लौहारी नाका खंडवा के कब्जे से अवैध 20 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 1600/- रु जप्त की गई। थाना मोघट रोड के आरोपी राजेश उर्फ गब्बू पिता कैलाश तुनलायत जाति हरिजन उम्र 38 साल निवासी गांधी नगर खंडवा के कब्जे से अवैध 09 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 900/-रु जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी कालू पिता मंशाराम जाति भील उम्र 42 साल निवासी घाटाखेड़ी के कब्जे से अवैध 08 पाव देशी प्लेन शराब, 40 पाव अंग्रेजी शराब कीमती 4500/- रु जप्त की गई। आरोपी महेंद्र पिता नानसिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी डोंगरगाँव के कब्जे से अवैध 34 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3060/- रु जप्त की गई। आरोपी दीना उर्फ छिता पिता सिलदार जमरे उम्र 32 साल निवासी संजय नगर बोरगाँव के कब्जे से अवैध 20 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 1800/- रु जप्त की गई तथा नाना पिता तेरसिंग जाति बरेला उम्र 40 साल निवासी सागफाटा नेपानगर के कब्जे से 29 देशी प्लेन शराब कीमती 2610/- रु जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी आकाश पिता झवरी जाति भील उम्र 35 साल निवासी ईटवा माल के कब्जे से अवैध 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रु जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस प्रकार जिले मे कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए लगभग 100 लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।









