
आज दिनांक 15 तारीख दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बिलग्राम खंड में शाखा संगम श्री होरीलाल इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया ! जिसमें आठ न्याय पंचायत से आठों शाखाओं का एकत्रीकरण हुआ और प्रत्येक ग्राम सभाओं के स्वयंसेवकों की उपस्थित रही है मुख्य वक्ता श्रीमान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उन्नाव विभाग के सह- विभाग संघचालक प्रमोद जी भाई साहब का बौद्धिक हुआ जिसमें संघ शताब्दी वर्ष एवं पंच परिवर्तन के बारे में बताया उसमें उपस्थित जिले के जिला शारीरिक प्रमुख श्री प्रांजुल जी मा.खंड संघ चालक श्री उमेश जी, खंड कार्यवाह बिलग्राम श्री सुधांशु जी,जिला बाल प्रमुख श्रीमान आराध्य जी, बिलग्राम खंड प्रचारक श्रीमान अभिषेक जी खंड के सह संपर्क प्रमुख श्रीमान राहुल जी खंड के शारीरिक प्रमुख श्रीमान सचिन जी, खंड के महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख श्री आशीष जी,और अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे







