ताज़ा ख़बरें

 मुख्यमंत्री के पंधाना आगमन (14 फरवरी 2026) हेतु जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत यातायात, डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान

खास खबर

मुख्यमंत्री के पंधाना आगमन (14 फरवरी 2026) हेतु जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत यातायात, डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान

दिनांक: 13 फरवरी 2026 मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित पंधाना दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। 14 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम में जनसमूह की भारी उपस्थिति को देखते हुए यातायात के सुगम संचालन हेतु विशेष रूट मैप तैयार किया गया है।
1. हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल (H & Venue)
मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम स्थल के ठीक पीछे बने विशेष हेलीपैड (H) पर उतरेगा। यहाँ से माननीय मुख्यमंत्री जी सीधे ‘कार्यक्रम स्थल’ (मुख्य पंडाल) में प्रवेश करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के आसपास का क्षेत्र ‘नो व्हीकल जोन’ रहेगा।
2. डायवर्जन पॉइंट व्यवस्था (Diversion Points – D)
शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए नक्शे में 5 प्रमुख डायवर्जन (D) चिन्हित किए गए हैं:
डायवर्जन 01 खंडवा-पंधाना रोड: खंडवा की ओर से आने वाले वाहनों को कार्यक्रम स्थल से पहले ही डायवर्ट किया जाएगा।
डायवर्जन 02 आरूद एवं दीवाल मार्ग: इन क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को शहर के व्यस्ततम चौराहों पर जाने के बजाय सीधे पार्किंग स्थलों की ओर मोड़ा जाएगा।
डायवर्जन 03 गुराडिया शिवाबाबा मंदिर रोड से आने वाले वाहन मंडी गेट तक जा सकेंगे।
डायवर्जन 04 झिरन्या वाले मार्ग से आने वाले वाहन दीवाल रोड से मंडी तक आ सकेंगे।
डायवर्जन 05 आउटर डायवर्जन भारी /मध्यम वाहनों को पंधाना शहर के आउटर से डायवर्ट किया जाएगा ।
शहर के आंतरिक मार्ग: नक्शे में नीले रंग के ‘D’ चिन्हों द्वारा दर्शाए गए स्थानों पर पुलिस बैरिकेडिंग रहेगी, जिससे पैदल यात्रियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में आसानी हो और वाहनों का दबाव कम रहे।
3. श्रेणीबद्ध पार्किंग व्यवस्था (Parking Zones – P1 to P6)
आगंतुकों की सुविधा के लिए क्षेत्रवार 6 बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं:
P1 (फटाखा बाजार पार्किंग): शासकीय उ.मा विद्यालय पंधाना यहाँ आरूद मार्ग और बाजार क्षेत्र से आने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहन पार्क होंगे।
P2 दीवाल रोड पंधाना रोड के मध्यम वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
P3 दीवाल की ओर से आने वाली बसों और अन्य वाहनों के लिए यह स्थान नियत है।
P4 (श्याम सिटी पार्किंग): शिवबाबा –गुराडिया रोड के मध्यम वाहन पार्क किए जा सकेंगे
P5 (गुराडिया पार्किंग): सिहाड़ा और गुराडिया की ओर से आने वाले बस, तूफान, ट्रेक्टर ट्रॉली वाहनों हेतु यह स्थान सुरक्षित है।
P6 हेलीपैड और मुख्य मंच के सबसे निकट स्थित यह पार्किंग केवल VIP पास धारकों, मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों के लिए आरक्षित है।
नो व्हीकल ज़ोन:- गुराडिया रोड, श्याम सिटी, कृषि उपज मंडी,पंधाना शहर रोड, कार्यक्रम स्थल के दाहिनी ओर रोड से वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!