ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले में 17 अनावेदकों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

खंडवा, 13 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 12.02.26 को कुल 16 गिरफ़्तारी वारंट, 24 जमानती वारंट एवं 64 समन्स जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 12.02.26 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य के मार्गदर्शन मे सउनि मनोज सोनी द्वारा थाना स्टाफ प्र.आर. 79 लतेश पाल तोमर, आर. अरविन्द आर. राहुल एवं आर. आलेश बेस के साथ सियाराम चौक के करीब रेल्वे के खंडहर मकान के पास से आरोपी आकाश उर्फ रजत पिता राजकुमार सोनकर उम्र 31 साल निवासी लोहारी नाका के कब्जे से देशी प्लेन शराब की 07 पेटी प्रत्येक मे 50 क्वार्टर कुल शराब की मात्रा 63 लीटर कीमती 28,000/- रुपये की जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना जावर के आरोपी शुभम पिता दिनेश चौहान उम्र 22 साल निवासी सिंगाजी रोड जावर के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 1400/- रुपये जब्त की गई। थाना मूँदी के आरोपी नर्मदा प्रसाद पिता सुभान चितोले उम्र 40 साल निवासी मूँदी के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी रामकिशन पिता राम दास लौवंशी जाति लोधी उम्र 42 साल निवासी ग्राम मौजवाड़ी माल के कब्जे से देशी प्लेन शराब 25 क्वार्टर कुल कीमती 1750/- रुपये की जप्त की गई है। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

दिनांक 12.02.26 को जिला खंडवा मे यातायात थाना एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना HSRP, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 30 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 14600/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

जिले के विभिन्न थानो मे कुल 17 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 12 प्रकरणों मे 12 अनावेदकों के विरुद्ध एवं धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों में 05 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 08 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!