अन्य खबरेउत्तराखंड

हरेला पर्व पर किया नमन

पौधा रोपड कर की पर्यावरण बचाने की अपील

आज ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

आज सुबह 6:00 बजे महाराजा शूरसैनी घाट, रूड़की में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कल्पना जी, सांसद को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति के सौजन्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देशबन्धु जी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा शूरसैनी जी महात्मा ज्योतिबा फुले जी एवं माता सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इन महान विभूतियों के विचारों और त्याग को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

नमन के पश्चात श्रीमती कल्पना जी, सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। हरेला पर्व के इस शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अनेक छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए। सभी ने यह प्रतिज्ञा ली कि धरती को हरा-भरा रखने के लिए वृक्ष लगाना और उनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कल्पना जी  ने क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके सुझावों को नोट किया। सांसद महोदया ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जो भी मुद्दे उठाए गए हैं, उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सेवा सप्ताह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को जीवित रखने का संकल्प है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!