अन्य खबरेकानपूरहमीरपुर

कानपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

सदस्यता अभियान चलाकर संगठन मजबूत करने का आह्वान

कानपुर में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक कानपुर के एक स्थानीय होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कुशवाहा समाज को गांव, नगर एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठित, सशक्त और प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में समाज को सहकारिता, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय कार्यसमिति ने यह भी निर्णय लिया कि आगामी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर-नवम्बर माह में देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

नारी सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा के गठन का निर्णय लिया गया। महिला संगठन के संयोजन की जिम्मेदारी भाजपा विधायक श्रीमती आशा मौर्य को सौंपी गई। उनके सहयोग हेतु विभिन्न राज्यों की महिला पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।

बैठक में युवा, व्यापारी, किसान, लीगल सेल सहित 28 विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन एवं विस्तार पर भी सहमति बनी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रीय तिरंगे के साथ महासभा का ध्वज फहराया गया तथा समाज के उत्थान एवं संगठन विस्तार के संकल्प लिए गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमन कुशवाहा ने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों से संगठन की आय-व्यय संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह करते हुए शहर एवं गांव स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर महासभा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान प्रसाद चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, नेताराम कुशवाहा, सुरेश चन्द्र, गंगासागर कुशवाहा, मनोज गोपाल सिंह कुशवाहा, किरण सिंह कुशवाहा, दिनेश सिंह कुशवाहा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल महतो, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार महतो, युवा प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश आलोक कुशवाहा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला कुशवाहा, महिला प्रदेशाध्यक्ष ललिता देवी सहित विभिन्न राज्यों के सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुशवाहा ने किया तथा प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!