
कानपुर में 26 जुलाई को होगी अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की भव्य आमसभा, समाज की एकता पर रहेगा विशेष जोर
कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में 26 जुलाई 2026, रविवार को कानपुर नगर स्थित लाजपत भवन, मोतीझील में भव्य आमसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मुख्य *अतिथि
*माननीय राकेश महतो राष्ट्रीय अध्यक्ष* *माननीय विनोद कुशवंशी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव* *माननीय लोकमन कुशवाहा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष* सहित पदाधिकारी एवं विभिन्न उपजातियों के प्रतिनिधियों के लोग उपस्थित रहेंगे।
महासभा के पदाधिकारियों ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज की एकता, संगठन और शक्ति को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक विस्तार तथा समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करना बताया गया है।
आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि “एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है” और समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के हितों, शिक्षा, युवाओं के भविष्य तथा सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस आमसभा का आयोजन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव विजय कुमार कुशवाहा, बांकेलाल मौर्य प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा, सौरभ कुशलता प्रदेश प्रवक्ता, मनीराम कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अरुण कुशवाहा जिलाध्यक्ष कानपुर,पुष्पेन्द्र कुशवाहा जिलाध्यक्ष झांसी,सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।













