ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई धान खरीदी की तारीख

मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी की तिथि दो दिन बढ़ाई गई

प्रदेश में धान उपार्जन को लेकर किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विषणु देव साय ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने धान विक्रय से वंचित रह गए किसानों को राहत देते हुए खरीदी की अवधि में दो दिवस की अतिरिक्त वृद्धि की है। अब किसान 5 एवं 6 फरवरी 2026 को भी धान विक्रय कर सकेंगे। जारी निर्देशों के अनुसार तीन श्रेणियों के किसानों को इस अतिरिक्त अवधि का लाभ मिलेगा। पहला ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया है, लेकिन उनका सत्यापन नहीं हो सका। दूसरा ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया है और सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। तीसरा ऐसे किसान जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वे धान विक्रय नहीं कर पाए। उक्त तीनों श्रेणी के किसानों के लिए 5 एवं 6 फरवरी को धान विक्रय हेतु तिथि बढ़ाई गइ है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अतिरिक्त खरीदी अवधि के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहिं हो। इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!