ताज़ा ख़बरें

जनहित कारी बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में सांसद श्री पाटिल ने प्रधानमंत्री,वित्त मंत्री का आभार मान कर दिया धन्यवाद।

खास खबर

जनहित कारी बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में सांसद श्री पाटिल ने प्रधानमंत्री,वित्त मंत्री का आभार मान कर दिया धन्यवाद।

खंडवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को लोकसभा में बजट पेश किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जहां इस बजट को लोकसभा सत्र में देखा और सुना वही पूरे देश में भाजपा संगठन द्वारा जिला एवं मंडल स्तर पर बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से बजट की प्रस्तुति को कार्यकर्ताओं ने देखा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया बताया कि केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा।
आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के साथ सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाला है बजट, बजट के प्रावधानों से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग और प्रशस्त होगा। वही इस बजट का लाभ मैं मेरे संसदीय क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। सांसद श्री पाटिल ने बताया कि
यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर और उच्च स्थान पर पहुंचाएगा। निर्माण, विकसित भारत और आर्थिक आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को साकार करेगा। प्रधानमंत्री जी की चार जातियों सहित हर वर्ग की आकांक्षाओं को पंख देने वाला है यह बजट हें।
केंद्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने के साथ देश-प्रदेश के विकास में अहम योगदान देगा। ईमानदार करदाताओं को राहत, मध्यम वर्ग को सम्मान के साथ जनता के विश्वास व विकास का बजट है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत की निर्णायक नींव रखने वाला बजट हें।आम जनता को समर्पित केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा, प्रस्तुत जानितकारी बजट के लिए में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी एवं वित्त मंत्री सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना के अनुरूप है। यह बजट आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के साथ सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाला है। बजट में वस्त्र उद्योग क्षेत्र में रिफार्म के प्रावधानों से मध्यप्रदेश के कपड़ा उद्योग को बहुत फायदा मिलेगा। बजट में राज्यों के लिए एक लाख 40 हजार करोड़ के अनुदान का प्रावधान मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के विकास में बड़ा सहायक होगा। यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर और उच्च स्थान पर पहुंचाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!