ताज़ा ख़बरें

पिता की पुण्यतिथि पर करेंगे जरूरतमंदों को 1501 कंबल वितरण . …

Hardoi..

पिता की पुण्यतिथि पर करेंगे जरूरतमंदों को 1501 कंबल वितरण 

.

#हरदोई: कोथावां क्षेत्र के मझिगवां गांव में आगामी 01 फरवरी को स्व. राकेश कुमार सिंह उर्फ मनभावन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए विधवाओं, विकलांगों, गरीबों और असहायों को 1501 कंबल वितरित किए जाएंगे। सूर्या सिंह उर्फ भोला ने Press. वार्ता के दौरान बताया कि उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सहित एमएलसी पवन सिंह चौहान क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा एवं दर्जनों सम्मानित जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। उन्होंने ऐसे आयोजनों को गरीबों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताया और समाज के सक्षम लोगों से ऐसे कार्य करने का आह्वान किया। कहा धर्म और कर्म की सार्थकता मानवता धर्म को अपनाने से बढ़ती है। उन्होंने जोर दिया कि सामर्थ्यवान व्यक्ति का जीवन तभी सार्थक होता है, जब वह माता-पिता की पुण्यतिथि पर असहायों और निराश्रितों की सेवा करे। वहीं मौके पर मौजूद अध्यापक आशुतोष पांडे ने कहा कंबल वितरित करना दर्शाता है कि स्व. राकेश कुमार सिंह उर्फ मनभावन एक कर्तव्यनिष्ठ पुरुष थे और उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों से सिंचित किया है। 

रिपोर्ट………trilok news

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!