
कांग्रेस द्वारा घंटाघर स्थित उद्यान में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता सुभाष नागोरी ने किया झंडावंदन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का हुआ वाचन
खंडवा/
26 जनवरी 2026 सोमवार को 77वे गणतंत्र दिवस पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा घंटाघर स्थित उद्यान में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता सुभाष नागोरी उपस्थित थे।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जोश और उत्साह से मनाया जाता है, ब्रिटिश सरकार के 200 सालों के राज के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी, इसके बाद 26 जनवरी 1950 में भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ और इसे लागू किया गया।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया की गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर जिला कांग्रेस ,शहर कांग्रेस ,सेवादल कांग्रेस ,महिला कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठों द्वारा किये जाने वाले झंडावंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता सुभाष नागोरी ने झंडावंदन किया।
प्रातः 8.00 बजे घंटाघर उद्यान पर झंडावंदन कार्यक्रम के बाद ,वंदे मातरम का गान सेवादल एवं महिला कांग्रेस द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री नागोरी का अभिनंदन जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी द्वारा किया गया।झंडा गीत सेवादल ,महिला कांग्रेस एवं बाल कांग्रेस द्वारा किया गया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन शांतनु दीक्षित द्वारा किया गया। सभी उपस्थितजनों ने उद्यान में स्तिथ पूर्व मुख्यमंत्री भगवतराव मंडलोई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
मुख्य अतिथि श्री नागोरी ने अपने उदबोधन में कहा कि
भारतवासियों को उनके कर्तव्य और अधिकार सब कुछ दिए गए है।मेरा अनुरोध है सभी भारतवासियों को कम से कम संविधान को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।वैसे सबको पता है फिर भी संविधान की मूल भावनाये जो है उसको प्रतिदिन हमको याद रहे और हम देखते रहे की हमारे वो अदना गरीब लोग जिनके उपर इस तरह के अत्याचार होते है तो उनको हम किस तरह से मदद कर सकते है एवं सेवा कर सकते है।राजनीतिक धर्म है अपना ठीक है परंतु संविधान हम सबको विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
श्री नागोरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं की तरह विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें और लोगों की भलाई व उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहें। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह रावत ने किया एवं आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी द्वारा माना गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, अवधेश सिसोदिया,डॉ जगदीशचंद्र चौरे,रूपचंद आर्य,सलीम पटेल,लव जोशी,सुनील आर्य,रोचक नागोरी,हुकुम मेलुन्दे,गणेश सकरगाये,राजकुमार कैथवास,इमरान गौरी,इकबाल कुरैशी,डॉ चैनसिंह वर्मा,अक्षत अग्रवाल,प्रेमांशु जैन,विकास व्यास,सुरेश गुरबानी,अय्यूब लाला,नमित नीरज,नाजिम हासिम,निर्मल गीते,मेहमूद खान,समीर खान,वामनराव जाधव,फरीद खान पार्षद, बबलू भाई पार्षद,मनोज मंडलोई,अब्दुल कादिर,नासिर खान,प्रेमेंद्र मंडलोई, मयंक पाराशर, विशाल जैन,इमरान पिरयानी,रणधीर कैथवास,संदीप सोनी,प्रितेश जैन,वकील नीलकंठ,भुवनेश जोशी,मुन्नू बाउजी,सुनीलपासी,रिजवान शेख,हेमलता पालीवाल,सरोज बघेल,मुमताज बी,सुनीता रायकवार, मीनू मंडलोई,कामिनी मंडलोई,मीरा सोनी,मीना वर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।












