ताज़ा ख़बरें

महिला कांग्रेस द्वारा केंडल मार्च निकालकर इंदौर में दूषित पानी से दिवंगत व्यक्तियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

खास खबर

महिला कांग्रेस द्वारा केंडल मार्च निकालकर इंदौर में दूषित पानी से दिवंगत व्यक्तियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

खंडवा/
इन्दौर में दुषित पानी से दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए महिला कांग्रेस कैण्डल मार्च निकालेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि विगत दिवस इन्दौर के भागीरथपुरा में दुषित पानी पीने से 17 निर्दोष व्यक्तियों की दुःखद मृत्यू हो गई है। इस हृदयविदारक घटना से सम्पूर्ण देश शोकाकुल है। यह घटना भाजपा सरकार एवं प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल एवं रचना तिवारी ने कहा कि इंदौर में भागीरथपुरा में हुई दूषित पानी से 17 लोगों की मृत्यु जो बहुत ही दुखद है।इसको लेकर 7 जनवरी दिन बुधवार को शाम 6:00 बजे महिला कांग्रेस द्वारा एक कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!